6G In India: भारत के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, 6जी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि देश जल्द ही 6G इरा में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है। पीएम ने आगे बताया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अलावा, वैश्विक स्तर पर सबसे सस्ती मोबाइल डेटा प्लान और इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है।
भारत 6G की तैयारी कर रहा (6G In India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से कहा कि देश तेजी से 5G से 6G इरा में प्रवेश करने की तैयारी पर काम कर रहा है। लाल किले पर अपने स्वतंत्रता भाषण के दौरान उन्होंने कहा, ”हमने 6जी टास्क फोर्स का गठन किया है।” पीएम मोदी ने आगे बताया कि भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के अलावा, वैश्विक स्तर पर सबसे किफायती मोबाइल डेटा प्लान और इंटरनेट सेवाएं प्रदान करता है।
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस जियो ने हाल ही में उसने पूरे भारत के सभी 22 क्षेत्रों में 5जी मोबाइल सेवाएं सफलतापूर्वक शुरू करने की घोषणा की है।
यह भी पढ़ेंः जीमेल स्टोरेज हो गया है फुल, तो झटपट इन टिप्स को करें फॉलो
रिलायंस जियो के बाद दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भी देशभर के सभी क्षेत्रों में 5जी सेवाएं पहुंचाने के लिए तेजी से काम कर रहा है। देश के कई शहरों में 5जी सेवाएं उपलब्ध हो गए हैं।
अब, नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए भाषण से लगता है कि टेलीकॉम कंपनियां देश के सभी क्षेत्रों में 5जी सेवाएं पहुंचाने के बाद 6जी पर काम करेगी।
6G की क्या होगी स्पीड?
आपको बता दें कि, 5G नेटवर्क अधिकतम स्पीड 10Gbps तक हासिल की जा सकती है। लेकिन अब पीएम के भाषण के बाद 6जी को लेकर सवाल आने शुरू हो गए हैं। सभी ये जानना चाहते हैं कि 5 जी की तुलना में 6 जी नेटवर्क की क्या स्पीड होगी। रिपोर्ट्स की माने तो 6G नेटवर्क पर 1Tbps तक की स्पीड का लुफ्त उठाया जा सकेगा। यानी 6G पर आपको 5G की तुलना में 100 गुना ज्यादा स्पीड मिलेगी।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
8 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
10 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines