Phone under 10K: टेक्नोलॉजी की दुनिया में इतनी तेजी से बदलाव हो रहा है कि आम लोगों के लिए एक अच्छा हैंडसेट खरीदना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं हो गया है। एक अच्छा फोन खरीदना हो तो फीचर्स और जरूरतोंं के साथ अन्य ज्ञान का होना भी जरूरी हो जाता है।
हालांकि, हमारा मानना है कि फोन खरीदने के दौरान सबसे पहले आपको अपना एक बजट सेट (Budget Friendly Smartphone) करना चाहिए। बजट की अगर बात करें तो आमतौर पर 10 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के स्मार्टफोन को खरीदने वाले ग्राहक ज्यादा हैं। अगर आपका बजट 10 हजार रुपये से कम (Smartphone under 10000) है तो आइए आपको कुछ स्मार्टफोन पर नजर डालते हैं।
Samsung Galaxy M04 (6 GB RAM)
सैमसंग गैलेक्सी एम04 में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 8,500 रुपये है। इसमें 6.51 इंच का डिस्प्ले है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 13MP का रियर कैमरा सेटअप है।
POCO C55 (6 GB RAM)
पोको सी55 में 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज है, जिसकी कीमत 9,499 रुपये है। इसमें 6.71 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है। ये फोन मीडियाटेक हेलियो G85 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज जोड़ा गया है। इसमें 50MP के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है।
REDMI 9 Activ (6 GB RAM)
रेडमी 9 एक्टिव में 6.53 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 5000 एमएएच लिथियम पॉलिमर बैटरी है। ये फोन मीडियाटेक हेलियो G35 प्रोसेसर के साथ आता है जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज जोड़ा गया है। इसमें 13MP + 2MP के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 5MP का फ्रंट कैमरा है। रेडमी 9 एक्टिव को आप 10 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 9,499 रुपये है।
Lava Blaze 2 (6 GB RAM)
लावा ब्लेज 2 भी 10 हजार रुपये से कम कीमत में आता है। आप इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वैरिएंट को 9,969 रुपये में खरीद सकते हैं। इसमें 6.5 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 13MP का रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 5000 एमएएच बैटरी दी गई है।
Infinix Hot 12 Pro (6 GB RAM)
इनफिनिक्स हॉट 12 प्रो में 6.6 इंच का एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 5000 एमएएच लिथियम-आयन पॉलिमर बैटरी है। ये फोन यूनिसोक T616 प्रोसेसर के साथ आता है। इसके 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इसमें 50 एमपी + डेप्थ लेंस के साथ डुअल कैमरा सेटअप है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए फोन में 8MP फ्रंट कैमरा है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
10 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines