Phone Charger Buying Tips: स्मार्टफोन के साथ आने वाला चार्जर अगर खराब हो जाता है तो जाहिर सी बात है कि फिर हमें कोई दूसरा चार्जर खरीदना पड़ता है। ऐसे में जब फोन के साथ आए चार्जर के अलावा कोई दूसरा चार्जर लेना पड़ता है तो हमें कई बातों पर गौर करना चाहिए। वरना ऑर्जिनल चार्जर के नाम से सिर्फ पैसे ज्यादा नहीं बल्कि फेक चार्जर को भी थमा दिया जा सकता है।
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में चार्जर्स के ढ़ेरों ऑप्शन्स हैं। इनमें कई चार्जर ऐसे भी होते हैं जो देखने में आपके ऑर्जिनल चार्जर (Fake vs Original Charger) की तरह होते हैं लेकिन वो असली नहीं होते हैं। अब सवाल ये है कि ऐसे में कैसे असली और नकली चार्जर के बीच पहचान की जा सकती है? तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
चार्जर के डिजाइन पर करें गौर
डुप्लीकेट चार्जर में अक्सर ऑर्जिनल चार्जर से थोड़ा अलग डिजाइन मिल सकता है। इसलिए जब आप चार्जर लें तो आपको ये खास ध्यान देना है कि फोन का ऑर्जिनल चार्जर का डिजाइन खरीदे जा रहे है चार्जर के जैसा है या नहीं है। अगर आपको डिजाइन में कोई फर्क नजर आ रहा है तो ये फेक चार्जर हो सकता है।
ये भी पढ़िए- YouTube Shorts से अब होगी अंधाधुंध कमाई! इन टिप्स से तुरंत वायरल होगा शॉट्स
ब्रांड नेम पर दे ध्यान
कई बार डिजाइन और लुक के मामले में चार्जर बिल्कुल ऑर्जिनल लगता है, लेकिन जरूरी नहीं है कि ये असली ही हो। इसलिए आपको कंपनी के ब्रांड नेम पर भी खास ध्यान देना चाहिए। अगर आपका चार्जर ऑर्जिनल होगा तो उसमें आपको ब्रांड नेम जरूर मिलेगा। अगर इसके नाम में कोई गड़बड़ी दिखे या font-style थोड़ा अलग दिखे तो ये फेक चार्जर हो सकता है।
ऑन द स्पॉट करें टेस्टिंग
अगर आप मार्केट से जाकर चार्जर खरीद रहे हैं तो शॉप पर ही चार्जर को फोन में लगाकर चेक कर लें। वहीं पर फोन के चार्जर को टेस्ट करके आप चार्जिंग स्पीड का भी पता कर सकते हैं और आपके लिए ये तय करना आसान होगा कि ये असली है या नहीं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
5 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
7 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
9 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
22 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines