AI Features on Oppo Smartphone: ओप्पो 2024 के अंत तक अपने सभी स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI लाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने एक AI रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर लॉन्च किया है और Google, Microsoft और MediaTek जैसी दिग्गज कंपनियों के साथ मिलकर अपने डिवाइस में AI फीचर्स को लाने की बात कही है। नए ही नहीं बल्कि पुराना फोन्स में भी जल्द ही आपको AI फीचर्स मिलने वाले हैं।
OPPO AI सेंटर
इस साल की शुरुआत में, ओप्पो ने शेन्ज़ेन में OPPO AI सेंटर की स्थापना की थी। यह सेंटर इमेज प्रोसेसिंग, कंप्यूटर विजन, स्पीच टेक्नोलॉजी, नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग और मशीन लर्निंग जैसे एरिया में AI एबिलिटी को बेहतर करने पर काम करता है। यहां तक की ओप्पो अपने मॉडल्स को ट्रेनेड करने के लिए यूजर्स का डेटा भी यूज नहीं कर रहा है, न ही इसके लिए कंपनी कोई थर्ड पार्टी सपोर्ट ले रही है।
कई काम होंगे आसान
IDC की एक रिपोर्ट के अनुसार, 1,000 डॉलर से कम कीमत वाले AI-Enabled फोन की शिपमेंट 2024 में 250% बढ़कर 35 मिलियन यूनिट तक पहुंचने की उम्मीद है। कहा जा रहा है कि ये AI फीचर्स आपके रोजाना के काम को आसान बना देंगे। साथ ही इससे आपका यूजर एक्सपीरियंस भी शानदार हो जाएगा।
ये भी पढ़ें : पुलिस ने किया फोन…तुम्हारे पार्सल में ड्रग्स हैं और गवां दिए 1.2 करोड़ रुपये; जानें लें क्या है ये नया स्कैम
ओप्पो कर रहा है LLM मॉडल पर काम
2020 से ओप्पो अपने खुद के लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) पर काम कर रहा है और अपने डिवाइस पर सीधे 7-बिलियन-पैरामीटर LLM तैनात करने जा रहा है। कंपनी ने पहले ही अपने स्मार्टफोन्स में 100 से ज्यादा जनरेटिव AI फीचर्स पेश किए हैं और दुनिया भर में 5,399 से अधिक AI पेटेंट Filed किए हैं, जिनमें AI इमेजिंग से जुड़े 3,796 पेटेंट शामिल हैं।
AI Abilities को बढ़ा रहा है ओप्पो
Google, Microsoft और MediaTek के साथ ओप्पो अपनी AI Abilities को बढ़ा रहा है। फ्लैगशिप सीरीज में Google के Gemini LLM शामिल होंगे, जो AI राइटर और AI रिकॉर्डिंग समरी जैसे फीचर्स ऑफर करेंगे।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 hr ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
3 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines