OnePlus Open Vs Samsung Z Fold 5 Comparison: वनप्लस का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में 27 अक्टूबर को ‘ओपन फॉर एवरीथिंग’ इवेंट में लॉन्च हो गया है। यह स्मार्टफोन फोल्डेबल सेगमेंट में सैमसंग जेड फोल्ड 5 को कड़ी टक्कर देता दिख रहा है, जिसे इस साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। वहीं अगर आप भी इन दिनों एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लेने का प्लान कर रहे हैं और कंफ्यूज हैं कि वनप्लस या सैमसंग में से कौन-सा खरीदें तो आज हम आपको दोनों का फुल कंपैरिजन देने जा रहे हैं। चलिए जानते हैं कौन-सा फोन सबसे बेस्ट है।
वनप्लस ओपन स्पेसिफिकेशन
वनप्लस ओपन 7.82 इंच फ्लेक्सी-फ्लूइड AMOLED पैनल के साथ 1-120 हर्ट्ज डायनामिक रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 6.31 इंच का सुपर फ्लूइड AMOLED कवर स्क्रीन मिलता है। वनप्लस का लेटेस्ट फोल्डेबल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है जिसे एड्रेनो 740 जीपीयू के साथ जोड़ा गया है। स्टोरेज के मामले में, वनप्लस ओपन 16GB LPDDR5X रैम के साथ 512GB UFS 4.0 ROM के साथ आता है। स्मार्टफोन में 4,805 एमएएच डुअल-सेल बैटरी है जिसे वनप्लस के 67W सुपरवूक चार्जिंग का यूज करके तेजी से चार्ज किया जा सकता है।
कैमरे कि बात करें तो वनप्लस ओपन में f/1.7 Sony LYT-T808 लेंस के साथ 48 MP का प्राइमरी कैमरा है। प्राइमरी सेंसर ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS), HDR और EIS सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा, फोल्डेबल 48 एमपी अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 64 एमपी टेलीफोटो लेंस भी प्रदान करता है। वनप्लस का फोल्डेबल स्मार्टफोन चार साल के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट के साथ आता है।
यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये
सैमसंग Z फोल्ड 5 स्पेसिफिकेशन
दूसरी ओर सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 में 7.6-इंच QXGA+ डायनामिक AMOLED 2X इन्फिनिटी फ्लेक्स डिस्प्ले के साथ 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट मिलता है। इसमें डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले, 402ppi और 120Hz एडेप्टिव रिफ्रेश रेट (48~120Hz) के साथ 6.2-इंच HD+ कवर स्क्रीन भी मिलता है।
Z फोल्ड 5 में 85 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू (FOV) और 4MP अंडर डिस्प्ले कैमरा के साथ 10MP का सेल्फी कैमरा है। पीछे की तरफ 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50MP का वाइड एंगल कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर से लैस है जो 12 जीबी RAM के साथ है और गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 के तीन स्टोरेज मॉडल- 256 जीबी, 512 जीबी और 1 टीबी में उपलब्ध है।
डिवाइस में 4,400mAh की बैटरी है जो 25W एडाप्टर के साथ लगभग 30 मिनट में 50% चार्ज होने का दावा किया गया है। हालांकि पावर एडाप्टर कंपनी अलग से बेच रही है। सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 5 IPX8 रेटिंग के साथ आता है और कहा जा रहा है कि यह 1.5 मीटर तक पानी में 30 मिनट तक सर्वाइव कर सकता है।
फीचर कंपैरिजन
- डिस्प्ले के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन एक जैसे हैं। हालांकि वनप्लस में सैमसंग के मुकाबले थोड़ा बड़ा डिस्प्ले मिलता है।
- रिफ्रेश रेट कि बात करें तो दोनों ही स्मार्टफोन एडेप्टिव रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हैं जो बैटरी बैकअप को काफी हद तक बढ़ा देता है।
- स्टोरेज के मामले में दोनों ही स्मार्टफोन बेस्ट हैं, लेकिन सैमसंग में आपको 1 टीबी स्टोरेज का भी ऑप्शन मिलता है।
- देखा जाए तो कैमरा में दोनों ही स्मार्टफोन काफी हाई स्पेक्स के साथ आते हैं, इस लिए कैमरा किसका ज्यादा बेस्ट है ये तो फुल कैमरा रिव्यु के बाद ही बताया जा सकता है।
- बैटरी की बात करें तो वनप्लस में 4,805 एमएएच की डुअल-सेल बड़ी बैटरी मिलती है।
वनप्लस ओपन Vs सैमसंग जेड फोल्ड 5 प्राइस कंपैरिजन
वनप्लस ओपन की कीमत 1,39,999 रुपये है जबकि सैमसंग Z फोल्ड 5 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,54,999 रुपये है। जो सीधे तोर पर कीमत के मामले में वनप्लस को विनर बना देता है। दोनों स्मार्टफोन अपनी-अपनी प्रोब्लेम्स और अडवांटागेस के साथ आते हैं। वनप्लस फोल्डेबल सिर्फ IPX4 के साथ आता है, जबकि Z फोल्ड 5 पर IPX8 रेटिंग मिलती है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines