चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oneplus आज अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करने जा रही है। इस फोन में आपको 2 सेल्फी कैमरों के साथ कुल 5 कैमरा मिलेंगे। जो सैमसंग के गैलेक्सी S23 को कड़ी टक्कर देगा। वहीं पिछले कुछ दिनों से वनप्लस भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर अपकमिंग स्मार्टफोन Oneplus Open के बारे में लगातार टीजर शेयर कर रहा है। लॉन्च से पहले, कई लीक्स में इसके फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं। वहीं कुछ दिन पहले ही यूट्यूबर माइकल फिशर ने भी अपने चैनल पर फोन का फर्स्ट लुक पोस्ट किया था। आइये सबसे पहले लॉन्च डिटेल्स जानते हैं।
वनप्लस ओपन 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा
वनप्लस ओपन भारत में आज यानी 19 अक्टूबर को लॉन्च होगा। लॉन्च इवेंट मुंबई में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। वनप्लस ने पहले एक ट्वीट में लॉन्च की डेट और टाइम को कंफर्म किया था। आप इस लॉन्च इवेंट को घर बैठे अपने फोन से भी देख सकते हैं। कंपनी अपने ऑफिशियल चैनल इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम करेगी। इसके अलावा आप हमारे द्वारा दिए गए लिंक से भी इस इवेंट का मजा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ऐप्पल पैड हो गया सस्ता! कंपनी ने 5000 रुपये कीमत घटाई, अब सिर्फ इतने पैसे में ला सकते हैं घर
वनप्लस ओपन के फीचर्स और कीमत
लीक्स के अनुसार कंपनी इस फोन को 1,39,999 रुपये की शुरूआती कीमत पर लॉन्च कर सकती है। हालांकि, यह ऑफिशियल प्राइस नहीं है, और अभी आपको सही कीमत के लिए लॉन्च तक इंतजार करना होगा। वहीं स्पेक्स की बात करें तो वनप्लस ओपन में डुअल-डिस्प्ले सेटअप होगा। इसका प्राइमरी डिस्प्ले साइज 7.8 इंच होने की उम्मीद है और यह 2K रिजाल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। वहीं इस्सके दूसरा डिस्प्ले 6.31 इंच होने की उम्मीद है। इसमें भी 120Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है।
OnePlus Open Processor
प्रोसेसर की बात करें तो, वनप्लस ओपन स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट से लैस होगा। यह LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। खास बात यह है कि इसमें आपको वनप्लस का अलर्ट स्लाइडर भी मिल सकता है जो लीक्स में सामने आई तस्वीरों में देखा गया है। बैटरी की बात करें तो फोल्डेबल फोन 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी के साथ आ सकता है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
22 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines