हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Netflix यूजर्स को लगा 440 वोल्ट का झटका! कंपनी ने Plans के रेट बढ़ाने का किया ऐलान

Netflix Hikes Price: नेटफ्लिक्स ने यूएस, यूके और फ्रांस में तीसरी बार अपने बेसिक और प्रीमियम प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

विज्ञापन

Netflix Hikes Price: नेटफ्लिक्स एक बार फिर अपने प्लान की कीमतें बढ़ा रहा है। अपनी तीसरी तिमाही की आय रिपोर्ट शेयर करते हुए, स्ट्रीमिंग दिग्गज ने बड़ी घोषणा कर दी है। कंपनी ने अब बेसिक प्लान की कीमत $9.99 से बढ़ाकर $11.99 प्रति माह और अपने प्रीमियम प्लान की कीमत $19.99 से बढ़ाकर $22.99 प्रति माह कर दी है। हालांकि भारतीय यूजर्स पर अभी इस बढ़ोतरी का कोई असर नहीं होगा। वहीं कंपनी ने नेटफ्लिक्स के ($6.99) ऐड सपोर्टेड प्लान और ($15.49) स्टैंडर्ड टियर प्लान की कीमतों में भी कोई बदलाव नहीं किया है।

इन देशों में महंगे हुए प्लान्स

बता दें कि नेटफ्लिक्स ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में अपने प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी की है। यूके और फ्रांस में बेसिक और प्रीमियम प्लान की कीमतें भी कंपनी ने बढ़ा दी है, जबकि ऐड सपोर्टेड प्लान और रेगुलर प्लान में कोई चेंज नहीं हुआ है। यूके में, बेसिक और प्रीमियम प्लान की कीमत क्रमशः £7.99 और £17.99 होगी, जबकि फ्रांस में ग्राहकों को बेसिक प्लान के लिए 10.99€ और प्रीमियम प्लान के लिए 19.99€ चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें : ऐप्पल पैड हो गया सस्ता! कंपनी ने 5000 रुपये कीमत घटाई, अब सिर्फ इतने पैसे में ला सकते हैं घर

आखिरी बार 2022 में बढ़ाई थी कीमतें

नेटफ्लिक्स का कहना है कि कीमतों में बढ़ोतरी से उसे अपनी कंटेंट लाइब्रेरी बढ़ाने में काफी मदद मिलेगी। साथ ही क्रिएटर्स के साथ पार्टनरशिप करने, टीवी शो, फिल्मों और गेम में अधिक निवेश करने में काफी मदद मिलेगी। विशेष रूप से, नेटफ्लिक्स ने आखिरी बार जनवरी 2022 में अपनी कीमतें बढ़ाई थीं।

क्या भारत में भी महंगे होंगे प्लान्स?

हालांकि, नेटफ्लिक्स भारत में अभी अपने प्लान्स को सस्ता रखने की पूरी कोशिश कर रहा है, क्योंकि कंपनी अभी भी भारत में अपने यूजर्स को बढ़ाने पर काम कर रही है। वहीं अगर ऐसे समय में कंपनी अपने प्लान्स में बढ़ोतरी करती है तो यूजर्स के ड्राप होने का खतरा काफी बढ़ जाएगा। इसी कारण कंपनी ने इतने बड़े मार्केट को अपनी प्राइस इनक्रीस स्ट्रेटेजी से बाहर रखा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें