Motorola Edge 70: मोटोरोला जल्द ही भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है. माना जा रहा है कि इस फोन का नाम Motorola Edge 70 हो सकता है. हालांकि, कंपनी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. इसी बीच इसके कुछ रेंडर्स सामने आए हैं, जिनमें फोन को ग्रीन कलर वेरिएंट में देखा गया है.
हो सकता है Motorola X70 Air
रिपोर्ट्स की मानें तो यह नया फोन हाल ही में टीज किए गए Motorola X70 Air का ग्लोबल वर्ज़न भी हो सकता है. दिलचस्प बात यह है कि इसकी सीधी टक्कर हाल में लॉन्च हुए iPhone Air से मानी जा रही है. बताया जा रहा है कि यह मोटोरोला का पहला अल्ट्रा-थिन स्मार्टफोन होगा. अक्सर स्मार्टफोन कंपनियां अलग-अलग मार्केट में एक ही डिवाइस को अलग नाम से पेश करती हैं, इसलिए माना जा रहा है कि Motorola Edge 70 और Motorola X70 Air दरअसल एक ही फोन हो सकते हैं.
कलर वेरिएंट्स और डिजाइन
फिलहाल यह साफ नहीं है कि फोन कितने कलर वेरिएंट्स में लॉन्च होगा. उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनी इसे 3 या 4 कलर ऑप्शंस के साथ पेश करेगी. इनमें से दो कलर्स के नाम- लिली पैड ग्रीन और गैजेट ग्रे बताए जा रहे हैं. डिजाइन की बात करें तो कैमरा मॉड्यूल और Moto AI बटन में कलर वेरिएंट के हिसाब से बदलाव देखने को मिल सकता है.
पहले लॉन्च हुआ Motorola Edge 60
इससे पहले मोटोरोला ने जून 2025 में Motorola Edge 60 को बाजार में उतारा था. यह फोन 12GB LPDDR4X RAM और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आया था. इसमें पावरफुल Dimensity 7400 प्रोसेसर और 6.67 इंच का 1.5K pOLED डिस्प्ले दिया गया था, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz था.
शानदार कैमरा और बैटरी फीचर्स
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए Edge 60 में 50MP का मेन कैमरा, 50MP का ऑटोफोकस कैमरा और 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया था. सेल्फी के लिए फोन में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद था. बैटरी की बात करें तो इसमें 5500mAh बैटरी दी गई थी, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती थी. इसके अलावा फोन IP68 + IP69 वॉटरप्रूफ रेटिंग के साथ लॉन्च हुआ था.
अब देखने वाली बात यह होगी कि Motorola Edge 70 या X70 Air किन नए फीचर्स के साथ आता है और क्या यह वाकई iPhone Air को टक्कर दे पाएगा.
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines