Motorola Edge 40 Neo: अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए। क्योंकि, दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड मोटोरोला कथित तौर पर अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Motorola Edge 40 Neo है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन अमेजन लिस्टिंग से पता चलता है कि इसे 15 सितंबर को रिलीज किया जाएगा।
एज 40 नियो को एज 30 नियो के सक्सेसर के तौर पर पेश किया जाएगा, जिसे पिछले साल सितंबर में लॉन्च की गई थी। कुछ बाजारों में, एज 30 नियो को Motorola Edge 30 Lite के नाम से भी पेश किया गया था। इस बीच लॉन्च से पहले अपकमिंग Edge 40 Neo के स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए हैं।
Motorola Edge 40 Neo के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लिस्टिंग के अनुसार, मोटोरोला के इस स्मार्टफोन में 6.55-इंच का P-OLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा, जो FHD+ रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट को स्पोर्ट करेगा। डिवाइस डाइमेंशन 1050 चिपसेट और 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी इंटरनल से लैस होगा।
कैमरे की बात करें तो मोटोरोला एज 40 नियो में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा के साथ एक 13-मेगापिक्सल का स्नैपर हो सकता है। फोन को पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी होगी जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
यह भी पढ़ेंः मात्र 2000 रुपये में खरीदें Samsung का 75 हजार रुपये वाला 5G फोन, दमदार फीचर्स से है लैस
यह मोटोरोला स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर चेलगा। इसमें आईपी68-रेटेड डस्टप्रूफ और वाटर-रेसिस्टेंट चेसिस, 5जी, वाई-फाई, ब्लूटूथ और यूएसबी-सी जैसी अन्य फीचर्स भी होंगे।
Motorola Edge 40 Neo: कीमत, लॉन्च डेट
दरअसल, इस फोन को अमेजन इटली पर लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि मोटोरोला एज 40 नियो इटली में 15 सितंबर तक लॉन्च होगा। डिवाइस की कीमत 399 यूरो होगी और यह ब्लैक ब्यूटी शेड में आएगा। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके भारतीय बाजार में लॉन्च को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उम्मीद है कि ब्रांड इस फोन को अन्य देशों में भी जल्द पेश कर सकता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines