Momentum 2.0 App: दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन अपने डीएमआरसी (DMRC) ट्रैवल ऐप को मोमेंटम 2.0 (Momentum 2.0) में बदल रहा है। अपडेटेड ऐप न केवल ऐप इंटरफेस और फीचर्स को बदल देगा बल्कि मेट्रो यात्रियों की मदद के लिए कई नए फीचर्स ऑफर कर रहा है। नए फीचर्स में यूटिलिटी बिल पेमेंट्स, वर्चुअल स्टोर्स के जरिए e-शॉपिंग, QR ticketing यहां तक कि इससे आप 50 स्टेशनों पर उपलब्ध डिजिटल लॉकर भी किराए पर ले सकते हैं।
नया दिल्ली मेट्रो ऐप, दिल्ली मेट्रो और ऑटोपे पेमेंट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया गया है। कंपनी का उद्देश्य क्यूआर टिकटिंग के साथ मेट्रो में प्रवेश को सरल बनाना, यात्रियों के लिए एक सहज और परेशानी मुक्त अनुभव प्रदान करना है। साथ ही ये ऐप सभी मेट्रो लाइनों के लिए क्यूआर टिकटों की पेशकश करके फालतू ऐपस से छुटकारा दिला देता है। आइये जानते हैं कैसे आप इस एक ऐप से QR टिकट, Online Shopping और मेट्रो में लॉकर बुक कर सकते हैं।
Momentum 2.0 ऐप से क्यूआर टिकट कैसे खरीदें?
- होम स्क्रीन पर “क्यूआर टिकट” आइकन पर टैप करें।
- अपना डेस्टिनेशन स्टेशन सेलेक्ट करें।
- आप किस प्रकार का टिकट खरीदना चाहते हैं? सिंगल जर्नी या रिटर्न जर्नी उसका सिलेक्शन करें।
- सभी डिटेल्स देखने के बाद “बुक टिकट” पर टैप करें।
- अपनी पसंदीदा पेमेंट मेथड (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई) का उपयोग करके पेमेंट करें।
- एक बार पेमेंट सफल हो जाने पर, ऐप एक क्यूआर कोड जेनरेट करेगा।
- मेट्रो में यात्रा करने के लिए एंट्री और एग्जिट पर इस क्यूआर कोड को स्कैन करें।
ये भी पढ़ें : Caviar ने पेश किया 86 लाख रुपये का 24k Gold IPhone, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
Momentum 2.0 ऐप से Online Shopping कैसे करें?
- होम स्क्रीन पर “शॉप ऑनलाइन” आइकन पर टैप करें।
- रिटेलर्स की लिस्ट ब्राउज करें या किसी रिटेलर को सर्च करें।
- वे आइटम चुनें जिन्हें आप खरीदना चाहते हैं और उन्हें अपने कार्ट में ऐड करें।
- अपने कार्ट की जांच करें और “Proceed to Checkout” पर टैप करें।
- अपना डिलीवरी एड्रेस दर्ज करें।
- अपना पसंदीदा पेमेंट मेथड चुने और पेमेंट करें।
- एक बार भुगतान सफल हो जाने पर, आपका ऑर्डर भेज दिया जाएगा।
- जैसे ही आपका ऑर्डर मेट्रो स्टेशन पर पिकअप के लिए तैयार हो जाएगा, आपको एक मैसेज मिलेगा।
Momentum 2.0 से दिल्ली मेट्रो में लॉकर कैसे बुक करें?
- होम स्क्रीन पर “बुक लॉकर” आइकन पर टैप करें।
- उस मेट्रो स्टेशन को सेलेक्ट करें जहां आप लॉकर बुक करना चाहते हैं।
- आपको जिस लॉकर की आवश्यकता है उसका साइज चुनें।
- वह डेट और टाइम चुनें जिसके लिए आप लॉकर बुक करना चाहते हैं।
- बुकिंग डिटेल्स की जांच करें और “बुक लॉकर” पर टैप करें।
- अपना पसंदीदा पेमेंट मेथड चुने।
- पेमेंट सफल होते ही आपका लॉकर बुक हो जाएगा।
- आपको लॉकर नंबर और पासवर्ड के साथ एक मैसेज प्राप्त होगा।
- अब तक, लॉकर सेवा 50 स्टेशनों पर उपलब्ध है और जून 2024 तक अधिकांश स्टेशनों पर उपलब्ध हो सकती है।
- यात्री 20 रुपये प्रति घंटे से शुरू होकर एक से छह घंटे के लिए लॉकर बुक कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines