Mobile Phone Storage Cleaning Tips: आज के समय में हम सभी के लिए स्मार्टफोन काफी जरूरी हो गया है। आमतौर पर आजकल 128GB स्टोरेज के साथ फोन आ रहे हैं। हालांकि, कीमत ज्यादा होने के साथ अधिक स्टोरेज वाले फोन भी मार्केट में उपलब्ध हैं। जरूरतानुसार और अपने बजट के हिसाब लिया गया फोन का स्टोरेज कई बार जल्दी फुल हो जाता है। इसका कारण कई तस्वीर, वीडियो, फाइल्स आदि हैं।
इसके अलावा कुछ ऐसे भी डाटा होते हैं जो हमें दिखते नहीं लेकिन फोन के स्टोरेज (Mobile Phone Full Storage Clean Up) में अपनी जगह बना रहे होते हैं। ऐसे में अधिक स्टोरेज भर जाता है जिससे समस्या उत्पन्न होने लगती है। अगर आप भी स्टोरेज फुल होने से परेशान हो गए हैं तो आइए आपको स्टोरेज क्लीन की टिप्स (Smartphone Storage Clean Tips) बताते हैं।
व्हाट्सएप का डाटा को ना करें सेव
स्मार्टफोन का स्टोरेज फुल हो जाने का एक कारण व्हाट्सएप भी है। इसके माध्यम से आने वाले फोटो या वीडियो या फिर इन्हें शेयर करने पर भी फोन के स्टोरेज पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए ध्यान रहे कि आपको व्हाट्सएप डाटा को अपने फोन में सेव नहीं होने देना है। इसके लिए आप व्हाट्सएप सेटिंग में जानकर मीडिया विजेबिलिटी को बंद कर सकते हैं, जिससे आपकी बिना मर्जी के फोटो या वीडियो फोन में सेव नहीं हो सकेगी।
ये भी पढ़ेंः iQoo TWS Air Pro लॉन्च, मिलेगा 30 घंटे की बैटरी लाइफ और भी बहुत कुछ!
अनयूज्ड ऐप्स को हटाएं
फोन में कई ऐसे ऐप्स हैं जिनका इस्तेमाल आमतौर पर हम नहीं करते हैं। कई बार तो हमारे फोन में कई ऐसे ऐप्स डाउनलोड होते हैं जिनका इस्तेमाल हम नहीं करते लेकिन फोन में वो जगह लिए बैठे हैं। इसलिए आप उन सभी ऐप्स को अनइंस्टॉल कर दें जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं।
फोन से हटाएं Cache
फोन में ऐप्स का इस्तेमाल करने पर Cache डेटा जमा हो जाता है, जोकि स्थानीय स्टोरेज मेमोरी में सेव हो जाता है। इस्तेमाल के साथ ये भी बढ़ता जाता है। इसलिए समय-समय पर अपने फोन से Cache डेटा को हटाते रहें। इसके लिए फोन की सेटिंग्स में जाएं और ऐप्लिकेशन्स या Apps ऑप्शन पर क्लिक करके आप Cache डेटा हटा सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
11 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
14 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines