Mobile Phone Blast Reason: मार्केट में ढेरों स्मार्टफोन्स हैं और इनको इस्तेमाल करने वालों की भी कमी नहीं है। बदलते समय के साथ-साथ इसकी जरूरत भी बढ़ती जा रही है। कई कामों को फोन के जरिए किया जा सकता है जिस वजह से ज्यादातर लोगों के पास आपको 24 घंटे फोन दिखेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि फोन के अधिक इस्तेमाल से भी खतरा हो सकता है? इसका सही तरह से इस्तेमाल करने का तरीका पता होना बेहद जरूरी है, वरना फोन के गर्म होकर फटने की समस्या आपके साथ भी हो सकती है। आज हम आपको ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो फोन के ब्लास्ट (Smartphone Blast Reason) होने की वजह भी हो सकते हैं। आइए इन 5 गलतियों के बारे में जानते हैं।
फोन को अपडेट करना है जरूरी
जिस तरह से समय के साथ व्यक्ति का अपडेट रहना जरूरी है, ठीक वैसे ही आप जिस फोन को इस्तेमाल करते हैं उसको भी अपडेट रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए आपको फोन की सेटिंग में जाकर फोन अपडेट को जरूर देखना चाहिए और उसे अपडेट जरूर करें। फोन को अपडेट करने से इसका प्रोसेसर सही तरह से काम करता है। जबकि, ऐसा ना करने पर प्रोसेसर ठीक से काम नहीं करता और फिर हीटिंग की समस्या उत्पन्न होने लगती है। ऐसे में फोन के फटने की समस्या हो सकती है। इसलिए फोन को समय-समय पर अपडेट जरूर करते रहें।
ये भी पढ़िए- iPhone यूजर्स अभी बदल लें ये सेटिंग, मोबाइल फ्रॉड से बच जाएंगे; जानें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
फोन में ना खेलें हैवी गेम्स
फोन में रैम और प्रोसेसर के हिसाब से गेम्स हो तो उस पर बुरा असर नहीं पड़ सकता है। हालांकि, हम इन सबके बारे में ना जानकर बल्कि अपने फोन में काफी हैवी गेम्स डाउनलोड कर लेते हैं और खेलना शुरू कर देते हैं, जिससे बाद में होता ये है कि फोन में गर्म होने जैसी समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा ज्यादा समय तक गेम खेलना भी घातक हो सकता है, क्योंकि इससे प्रोसेसर पर असर पड़ता है और फिर हीटिंग की समस्या होने के साथ फोन ब्लास्ट हो सकता है।
चार्जिंग करते समय ना इस्तेमाल करें फोन
कई लोगों की आदत होती है कि वो फोन का इस्तेमाल चार्जिंग पर लगाते हुए भी करते हैं। ऐसे में फोन की बैटरी पर अधिक दबा पड़ता है और फिर इसमें हीटिंग की समस्या शुरू होने लगती है। इस तरह से फोन बार-बार हीट करने लगता है जिससे फोन के फटने का भी खतरा हो सकता है।
ये भी पढ़िए- YouTube पर अब सर्च नहीं करना पड़ेगा अपने पसंद का कंटेंट, आ रहा है ये मजेदार फीचर
अधिक समय तक ना रखें बैग में फोन
कई लोग अपने फोन को बैग में रखना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। अधिक समय तक फोन का बैग में रहना हीटिंग की समस्या शुरू कर सकता है, जो बाद में फोन के ब्लास्ट होने का कारण बन सकता है। इसलिए फोन को ऐसी जगह से दूर रखें जहां ज्यादा गर्मी हो।
ऑर्जिनल चार्जर से ही करें चार्ज
आपको अपने फोन को किसी के भी चार्जर से चार्ज नहीं करना चाहिए। हमेशा ऑर्जिनल चार्जर का ही यूज करना सही रहता है। अगर आप किसी और फोन के चार्जर से अपना चार्ज करते हैं तो बैटरी जल्दी खराब हो सकती है। साथ ही हीटिंग की समस्या शुरू हो सकती है जिससे फोन के ब्लास्ट होने का खतरा रहता है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines