माइक्रोसॉफ्ट ने अपने बिजनेस कम्यूनिकेशन प्लेटफॉर्म Microsoft Teams के फ्री वर्जन में कई नए फीचर्स देने की घोषणा की है। कंपनी ने एक ब्लॉगपोस्ट जारी करते हुए इन फीचर्स की जानकारी दी है। नए वर्जन में iOS और Android ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा Windows 11 डिवाईसेज पर भी बेहतर कम्यूनिकेशन किया जा सकेगा।
कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब Teams में कम्युनिटी ओनर्स स्क्रैच से कम्युनिटी बना सकेंगे, दूसरे मेंबर्स को शेयर और इनवाइट कर सकेंगे, इवेंट ऑर्गेनाइज कर होस्ट कर सकेंगे। इनके अलावा बाकी मेंबर्स को भी क्रिटिकल ट्रस्ट और सेफ्टी फीचर्स के साथ मॉडरेट कंटेंट और सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में सूचित कर पाएंगे।कंपनी ने अपने फ्री ग्रुप मैसेजिंग ऐप ‘ग्रुपमी’ में एक अपडेट की भी घोषणा की। यूजर्स अब मैसेजिंग एप्लिकेशन के अंदर माइक्रोसॉफ्ट टीम कॉल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: अब Android Smartphone यूजर्स भी उपयोग कर पाएंगे Apple Music Classical ऐप
इनके साथ ही विंडोज 11 पर भी टीम्स को माइक्रोसॉफ्ट डिजाईनर भी सपोर्ट करेगा। उल्लेखनीय है कि डिजाईनर एक AI द्वारा संचालित टूल है और यूजर्स को उनकी इच्छानुसार यूनिक डिजाईन बनाने की अनुमति देता है। कम्युनिटी मेंबर्स अब माइक्रोसॉफ्ट के नए कैप्चर एक्सपीरियंस का इस्तेमाल करके अपने मोबाइल एक्सपीरियंस से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं।
ब्लॉगपोस्ट पर दी गई जानकारी में कहा गया है कि iOS से शुरू करके, कम्युनिटी ऑनर अपने स्मार्टफोन के कैमरे का इस्तेमाल करके ऑनलाइन डॉक्यूमेंट, पेपर डायरेक्ट्री या किसी अन्य लिस्ट से कई ईमेल या फोन नंबरों को स्कैन करने और इनवाइट करने के लिए कर सकते हैं। सबसे बड़ी बात, यूजर्स Microsoft Teams के ये सभी फीचर्स Windows 10 और Mac OS डिवाइस के साथ-साथ वेब ऐप के रूप में भी प्रयोग किए जा सकेंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines