LinkedIn पर जॉब सर्च एक्सपीरियंस और बेहतर करने के लिए कंपनी ने नए एआई फीचर को पेश किया है। जिससे अब नौकरी ढूंढ़ना काफी आसान हो जाएगा। कंपनी ने एक ऐसा चैटबॉट पेश किया है जो एक वर्चुअल करियर कोच की तरह काम करेगा। यह आपको ये भी बताएगा कि इस वक्त कहां Job Opportunities मौजूद हैं, साथ ही आप कैसे अपनी स्किल्स को इम्प्रूव कर सकते हैं। इसके आने से अब ये सभी समस्याएं कुछ ही मिनटों में दूर हो जाएंगी।
आ रहा Takeaways फीचर भी
हालांकि, ये नया जॉब सर्च फीचर अभी केवल प्रीमियम लिंक्डइन मेंबर्स के लिए ही उपलब्ध है। कंपनी “Takeaways” एआई फीचर भी लॉन्च करने जा रही है, जो आपको किसी पोस्ट का समरी और एक बेहतर सलाह भी देगा। यह यूजर्स को अपने प्रोफेशनल डेवलपमेंट को बढ़ाने में काफी मदद करेगा।
ये भी पढ़ें : Caviar ने पेश किया 86 लाख रुपये का 24k Gold IPhone, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
लगातार गिर रहा रेवेन्यू ग्रोथ रेट
इसके अलावा, लिंक्डइन ने हाल ही में छंटनी के एक और दौर की घोषणा की है, जिससे इंजीनियरिंग, प्रोडक्ट और वित्त विभागों में लगभग 668 पद प्रभावित हुए हैं। नौकरी में ये कटौती तब हुई है जब लिंक्डइन लगातार आठ तिमाहियों में साल दर साल स्लो रेवेन्यू ग्रोथ से जूझ रहा है। इससे पहले कंपनी ने मई महीने में 716 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। उस वक्त सेल्स, ऑपरेशंस और सपोर्ट टीम में सबसे ज्यादा छंटनी दर्ज की गई थी। बता दें कि टेक्नोलॉजी सेक्टर के कर्मचारियों के लिए ये साल काफी मुश्किल भरा रहा है। सिर्फ लिंक्डइन ही नहीं, कई दिग्गज कंपनियों में लगातार छंटनी हो रही है।
मेम्बरशिप भी हुई महंगी
पिछले दो वर्षों में लगातार मेम्बरशिप का प्राइस बढ़ाने के बाद भी, लिंक्डइन की मूल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने दूसरी तिमाही में राजस्व में केवल 5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की। राजस्व बढ़ाने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट अब नए नए फीचर्स पर काम कर रहा है। ऐसा लग रहा है कि इस नए फीचर के आने से आने वाले कुछ दिनों में लिंक्डइन यूजर्स की संख्या बढ़ सकती है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
4 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
5 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
7 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
10 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines