Instagram New Reel Feature: कंटेंट क्रिएटर्स रील बनाकर बोनस के रूप में हर महीने लाखों रुपये की कमाई कर रहे हैं। Meta अब Instagram रील में एक नया बदलाव करने की तैयारी में है। इससे न केवल रील वीडियो बनाने वाले बल्कि देखने वाले यूजर्स को भी लाभ होगा। इसे लॉन्च होने के बाद यूट्यूब को झटका लग सकता है। Youtube पर रील देखने वाले यूजर्स की संख्या भी कम हो सकती है। अगर आप भी एक क्रिएटर हैं या रील देखना पसंद करते हैं तो, इस नए फीचर के बारे में जरूर जानें।
ये है Instagram का नया रील फीचर
रील फीचर आने के बाद से ही इसे देखने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। इससे लॉन्ग वीडियो देखने में यूजर्स की रूचि कम हो रही है। यूजर्स केवल किसी चीज के बारे में जानकारी लेने के लिए Youtube पर जाते हैं। रील को देखने वालों की संख्या बढ़ने के कारण कंपनी जल्दी ही एक नया फीचर एड कर सकती है। अभी तक Instagram पर केवल 90 सेकेंड की Reels वीडियो अपलोड कर सकते हैं। लेकिन, इस अवधी को बढ़ाकर 10 मिनट करने की बात कही जा रही है।
यह भी पढ़ें: Dangerous Apps for Smartphones: स्मार्टफोन्स के लिए खतरनाक हैं ये ऐप्स, डाउनलोड करने से पहले करें ये काम
मोबाइल डेवलपर एलेसेंड्रो पालुजी ने ट्वीट कर दी जानकारी
मोबाइल डेवलपर एलेसेंड्रो पलुजी ने अपने एक्स हैंडल से रील की अवधी बढ़ाए जाने की जानकारी दी है। उन्होंने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है, इसमें 3 और 10 मीनट की वीडियो है। अगर ऐसा होता है तो रील देखने वाले और इसे बनाने वाले लोगों को फायदा होगा। आपको बताते चलें कि साल 2022 में टिकटॉक ने वीडियो की अवधी को बढ़ाकर 10 मिनट कर दिया था।
YouTube को इस तरह लग सकता है झटका
दरअसल लंबी वीडियो देखने के लिए लोग YouTube का इस्तेमाल करते हैं। Instagram रील की अवधी 10 मिनट होने के बाद यूजर्स इसी ऐप पर वीडियो देख लेंगे। यानी एक एक ही ऐप पर लोगों से चैटिंग, कॉलिंग, रील देखने के अलावा लंबी वीडियो भी देख सकेंगे। आपको बता दें कि अभी तक Meta कंपनी की तरफ से रील की अवधी बढ़ाने के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
8 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines