Lenovo Solar Powered Laptop: मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस यानी MWC 2025 में लेनोवो ने अपना नया Yoga Solar PC कॉन्सेप्ट लैपटॉप पेश कर दिया है, जो Solar Energy से चलता है। इस एडवांस लैपटॉप में बैक कॉन्टैक्ट सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जो 24 परसेंट तक एनर्जी कन्वर्शन रेट ऑफर करता है। कंपनी का दावा है कि ये सिर्फ 20 मिनट की सीधी धूप में रखने पर एक घंटे तक का वीडियो प्लेबैक दे सकता है। इससे पहले कंपनी ने ट्रांसपेरेंट डिस्प्ले वाले लैपटॉप को पेश किया था। जिसने सभी को चौंका दिया था। अब कंपनी सोलर पावर से चलने वाला लैपटॉप लेकर आई है। चलिए पहले जानें कैसे काम करता है Yoga Solar PC…
कैसे काम करता है ये Yoga Solar PC?
दरअसल, कंपनी ने इस लैपटॉप में बैक कॉन्टैक्ट सेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिससे रेगुलर सोलर पेनल्स की तुलना में ज्यादा सनलाइट अब्सॉर्प्शन हो पाता है। इसमें बसबार और फिंगर्स को पीछे की ओर ट्रांसफर किया गया है, जिससे सामने की ओर कोई शैडो नहीं पड़ती और पैनल ज्यादा एनर्जी जनरेट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : DSLR में बदल जाएगा फोन…Xiaomi ने लॉन्च किया गजब का स्मार्टफोन, कीमत iPhone से भी कम
फ्यूचर की एक झलक
इसके अलावा, लैपटॉप में डायनामिक सोलर ट्रैकिंग सिस्टम भी है, जो रियल टाइम में सौर पैनल के वोल्टेज और कर्रेंटस को मापती है और आटोमेटिक चार्जर सेटिंग्स को एडजस्ट करती है। इससे बैटरी लाइफ बढ़ती है और चार्जिंग और इफेक्टिव होती है। यही नहीं Lenovo का दावा है कि यह लैपटॉप सिर्फ सोलर एनर्जी पर डिपेंड नहीं है, बल्कि यह फ्यूचर की एक झलक है।
पावरफुल प्रोसेसर
इस नए Yoga Solar PC में इंटेल का Core Ultra प्रोसेसर देखने को मिल रहा है, जो लैपटॉप को एक्सट्रीम एफिशिएंसी और स्पीड ऑफर करने में मदद करता है। इसके अलावा, लेनोवो ने एक इंटरैक्टिव ऐप भी तैयार किया है, जो रियल-टाइम में सोलर एनर्जी के इस्तेमाल को मॉनिटर करने की सुविधा देता है। इस ऐप की मदद से यूजर्स वोल्टेज, करंट और Generated एनर्जी को अपनी स्क्रीन पर देख सकते हैं।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
8 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
11 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines