Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 Launch Price India: लेनोवो ने अपना थिंकबुक प्लस जेन 3 (ThinkBook Plus Gen 3) भारत में लॉन्च कर दिया है, जिसे कंपनी पिछले सीईएस (CES 2022) में लॉन्च कर चुकी थी। ये दो स्क्रीन वाला लैपटॉप यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए मार्केट में उतर गया है।
कंपनी ने भारत में थिंकबुक प्लस जेन 3 के साथ अपने थिंकबुक लैपटॉप लाइनअप का विस्तार किया है। सीरीज का लेटेस्ट लैपटॉप 17.3 इंच के अल्ट्रा-वाइड 21:10 आस्पेक्ट रेशियो और सेकेंडरी 8 इंच के टच-इनेबल्ड डिस्प्ले से लैस है। आइए लेनोवो थिंकबुक प्लस जेन 3 की कीमत, उपलब्ध और खासियत के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –Airtel का ग्राहकों को बड़ा झटका! अपना सस्ता प्लान किया महंगा, जानिए कितने का पड़ेगा प्लान
Lenovo Think Book Plus Gen 3 Price and Availability
भारत में लेनोवो थिंकबुक प्लस जेन 3 की कीमत 1,94,990 रुपये है। ये डुअल स्क्रीन लैपटॉप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और लेनोवो के चुनिंदा स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Lenovo ThinkBook Plus Gen 3 Specifications
खासियत की बात करें तो लेनोवो थिंकबुक प्लस जेन 3 में 17.3-इंच का डिस्प्ले है, 120Hz रिफ्रेश रेट, 21:10 अल्ट्रा वाइड रेशियो और 3K रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें कीबोर्ड के दाईं ओर एक सेकेंडरी स्क्रीन है। इस लैपटॉप में टच इनपुट और डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है।
लैपटॉप में सेकेंडरी डिस्प्ले 8 इंच का है, जो कई तरह से जैसे- प्रोडक्टिविटी ऐप्स, कंटेंट मिररिंग, फोन सिंकिंग आदि के यूज के लिए काम आ सकती है। अन्य फीचर्स पर गौर करें तो इसमें डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट के साथ डुअल 2W हरमन कार्डन से चलने वाला स्टीरियो स्पीकर हैं।
इस लैपटॉप में 12वीं जनरेशन का इंटेल कोर i7 प्रोसेसर है। इसमें 70Wh की बैटरी है, जो 100W रैपिड चार्जिंग के सपोर्ट के साथ है। फोन में 1TB तक स्टोरेज मिलता है जबकि, 16GB रैम उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
6 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
8 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines