हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

8000 रुपये से कम कीमत में lenova का यह टैबलेट आपके लिए रहेगा बेस्ट, जानें फीचर्स

विज्ञापन
फाइल फोटो

Lenova Tab M7: मोबाइल के बाद टैबलेट अब हर घर की जरूरत बनता जा रहा है। बच्चों के स्कूल का होमवर्क हो या फिर घर की महिलाएं यूट्यूब पर खाना बनाने की वीडियो देखना चाहती हैं यह लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। इसी सेगमेंट में आइए आपको एक धांसू टैबलेट Lenova Tab M7 के फीचर्स के बारे में बताते हैं।

लेनोवो Tab M7 कंपनी का 3rd जेनरेशन टैबलेट है

लेनोवो Tab M7 कंपनी का 3rd जेनरेशन टैबलेट है। आंखों पर जोर न  पड़े इसलिए इसमें बड़ी 7.00 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका पिक्सल 1024 x600 मिलता है। इसमें MediaTek MT8166 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे हाई क्षमता और तेजी से काम करने की पावर देता है।

फाइल फोटो

विज्ञापन

Lenova Tab M7 में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा

Lenova Tab M7 में 2 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, जिससे ऑन लाइन मीटिंग, क्लास अटेंड करने आदि में यह काफी मददगार है। इसमें काफी डाटा स्टोर किया जा सकता है, कंपनी इसमें 2 जीबी की रैम दे रही है। यह दिखने में बेहद स्टालिश डिजाइन में आता है।

Lenova Tab M7 में एंड्रॉ़यड 11ओएस है

इसमें एंड्रॉ़यड 11ओएस है, जिससे यह एक साथ कई एप्लीकेशन खोल सकता है, हम बिना रुके एक साथ इन सभी पर बड़ी आसानी से काम कर सकते हैं। Lenova Tab M7 की सबसे धाकड़ बात यह है कि इसमें 32 जीबी का रियर कैमरा दिया गया है।

विज्ञापन

इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी मिलता है

बता दें लेनोवो Tab M7 (3rd Gen) 28 जून 2021 में लॉन्च किया गया था। इसका Iron Grey कलर ऑप्शन सबसे अधिक डिमांड में रहता है। इसमें वाई-फाई कनेक्टिविटी का ऑप्शन भी मिलता है। इसमें एंबियंट लाइट सेंसर और एक्सेलेरोमीटर है। फिलहाल बाजार में यह शुरुआती कीमत 7,999 रुपये में मिल रहा है। इसे आप अमेजन , फ्लिपकार्ट, Lenova के ऑफिशियल समेत किसी भी ऑन लाइन पोर्टल से खरीद सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola