Broadband Plan: ब्रॉडबैंड प्लान की जब बात आती है तो ज्यादातर लोगों की जुबां पर जियो फाइबर (JioFiber) और एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर (Airtel Xstream Fiber) का नाम आता है। दोनों हीं कपंनी इंटरनेट सर्विस प्रोवाइड करने के लिए प्रसिद्ध है, जो कम कीमत में हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा देती हैं। हालांकि, अब मार्केट में एक इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर आ गया है जिससे एयरटेल और जियो को टक्कर मिल सकती है।
Airtel और Jio को टक्कर देने आया ये Broadband Plan!
दरअसल, हम नेटप्लस ब्रॉडबैंड (Netplus Broadband) की बात कर रहे हैं। इस कंपनी की सेवाएं चुनिंदा शहरों में उपलब्ध हैं। कंपनी की ओर से किफायती प्लान पेश किया गया है। नेटप्लस की ओर से ब्रॉडबैंड ऑफर भी दिया जा रहा है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –Recharge Plan under 300: ये है 296 का धांसू प्लान! 60 दिन की वैधता समेत कई बेनिफिट्स शामिल
कितनी मिलती है इंटरनेट स्पीड?
बात करें इंटरनेट स्पीड की तो नेटप्लस ब्रॉडबैंड प्लानों में 1GBPS तक की स्पीड दी जा सकती है। प्लान के साथ अनलिमिटेड डेटा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को दो महीने तक फ्री इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।
कैसे मिलेगा 2 महीने के लिए फ्री इंटरनेट
अगर आप नेटप्लस ब्रॉडबैंड प्लान को अपनाकर दो महीने के लिए फ्री इंटरनेट सेवा का लाभ उठाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको लॉन्ग टर्म वैलिडिटी प्लान (long term validity plan) लेना होगा। अगर आप 5 महीने के लिए ब्रॉडबैंड प्लान लेते हैं तो इसमें आपको 1 महीने तक फ्री इंटरनेट सुविधा प्राप्त होगी, जबकि 10 महीने के लिए ब्रॉडबैंड प्लान लेने पर 2 महीने तक फ्री इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इस तरह से आप 10 महीने तक पैसे भरकर 12 महीने तक प्लान का यूज कर सकेंगे और 5 महीने वाले में 7 महीने तक प्लान का लाभ उठा सकेंगे।
और पढ़िए –SIM Swap Scam से बचा सकती है eSIM! जानिए क्या है नया फ्रॉड और कैसे बच सकते हैं?
Netplus Broadband Plan Price
नेटप्लस ब्रॉडबैंड प्लान बिना ओटीटी बेनिफिट्स और ओटीटी बेनिफिट्स के साथ हैं। हालांकि, इसकी कीमत बेनिफिट्स के साथ ही बढ़ जाती है। इसके बेसिक ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत 499 रुपये है। इसमें अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग बेनिफिट्स शामिल हैं। ये प्लान 100Mbps स्पीड के साथ है।
अगर आप नेटप्लस ब्रॉडबैंड प्लान लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इसकी सेवाएं उत्तर प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड या राजस्थान में उपलब्ध हैं।
संबंधित खबरें
इस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
30 mins ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
2 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines