हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Jio के टॉप-सेलिंग पोस्टपेड प्लान: 100GB डेटा और JioTv के साथ Netflix और Prime लाइट भी फ्री

जानिए जियो के टॉप-सेलिंग पोस्टपेड प्लान्स 2025 के बारे में जिनमें आपको 30GB से 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस मिलता है. साथ ही नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम लाइट भी फ्री.

विज्ञापन
टॉप-सेलिंग पोस्टपेड प्लान्स. (News 24 GFX)

Jio Top Selling Postpaid Plans: जियो अब सिर्फ प्रीपेड प्लान ही नहीं, बल्कि अपने यूजर्स को शानदार पोस्टपेड प्लान्स भी दे रहा है. अगर आप ज्यादा डेटा और कई फ्री सुविधाएं चाहते हैं, तो जियो के ये टॉप-सेलिंग प्लान आपके लिए सही हैं. इनमें आपको 100GB तक डेटा के साथ फ्री जियो टीवी का ऐक्सेस मिलता है. आइए जानते हैं इन प्लान्स की पूरी डिटेल.

जियो का 349 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में आपको 30GB डेटा मिलता है. इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 फ्री SMS भी मिलते हैं. इसके अलावा, जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस भी शामिल है. यह प्लान उन लोगों के लिए अच्छा है जो मध्यम डेटा उपयोग करते हैं और स्ट्रीमिंग के शौकीन हैं.

जियो का 449 रुपये वाला प्लान

449 रुपये वाले इस पोस्टपेड प्लान में 75GB डेटा मिलता है. एलिजिबल यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5G डेटा का ऑप्शन भी है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और जियो टीवी सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. यह प्लान उन यूजर्स के लिए परफेक्ट है जो ज्यादा डेटा और तेज इंटरनेट चाहते हैं.

विज्ञापन

जियो का 649 रुपये वाला प्लान

इस प्लान में डेटा की कोई सीमा नहीं है. यानी यह अनलिमिटेड डेटा ऑफर करता है. साथ ही रोजाना 100 फ्री SMS और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है. यह प्लान जियो टीवी के फ्री ऐक्सेस के साथ आता है और बड़े डेटा यूजर्स के लिए शानदार है.

जियो का 749 रुपये वाला प्लान

यह प्लान 100GB डेटा के साथ आता है और तीन ऐड-ऑन सिम का ऑप्शन भी देता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 फ्री SMS और जियो टीवी का फ्री ऐक्सेस शामिल है. यह प्लान उन लोगों के लिए है जो पूरा फैमिली पैक चाहते हैं.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम लाइट फ्री

749 रुपये वाले प्लान में जियो बेसिक नेटफ्लिक्स और अमेजन प्राइम लाइट का फ्री ऐक्सेस भी देता है. इससे आप अपने पसंदीदा शो और मूवीज का मजा घर बैठे ले सकते हैं.

जियो के साथ स्पेशल ऑफर

इन सभी पोस्टपेड प्लान्स के साथ जियो स्पेशल ऑफर भी दे रहा है. इसमें जियो गोल्ड पर 2% एक्सट्रा और दो महीने का जियो होम ट्रायल फ्री शामिल है. ऐसे ऑफर्स यूजर्स के लिए प्लान और भी किफायती बना देते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- WhatsApp में आया Meta AI का जादू! Gen Z और Gen Alpha को पंसद आएंगे ये नए मजेदार फीचर्स

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola