Jio Family Recharge Plan: जियो के पास एक से बढ़कर एक बेनिफिट्स के साथ रिचार्ज प्लान उपलब्ध हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को कम कीमत से लेकर महंगी कीमत वाले प्लान भी ऑफर करती है। कंपनी के पोर्टफोलियो में एक ऐसा भी प्लान है जो 1 रिचार्ज पर चार लोगों को बेनिफिट देता है।
जी हां, जियो का फैमली रिचार्ज प्लान (Jio Family Recharge Plan Benefits) का फायदा चाार लोग उठा सकते हैं। इसका मतलब ये हुआ कि घर में एक साथ चार सदस्य एक ही रिचार्ज से फोन को चला सकते हैं। बात करें फायदें की तो इसमें ओटीटी, कॉलिंग समेत एसएमएस का बेनिफिट भी मिलता है। आइए आपको इस प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।
और पढ़िए –Apple ने बंद किया अपना प्रसिद्ध Weather App, जानें अब कहां से मिलेगा मौसम का हाल?
Jio Family Recharge Plan Details
जियो का फैमली रिचार्ज प्लान एक पोस्टपेड प्लान है। इसके लिए यूजर्स को बिलिंग साइकिल में 999 रुपये खर्च करने होंगे। बात करें बेनिफिट्स की तो इसमें 200GB डेटा की सुविधा मिलती है। हालांकि, डेटा लिमिट खत्म हो जाने पर प्रति GB के रेट से 10 रुपये का चार्ज लगता है। इसके अलावा यूजर 500GB तक का डेटा रोलओवर बेनिफिट भी प्राप्त कर सकता है। इसके तहत यूजर अपने बचे डेटा को अगले महीने यूज कर सकता है।
चार यूजर्स कर सकते हैं प्लान का यूज
जियो का फैमली रिचार्ज प्लान का इस्तेमाल चार लोगों कर सकते हैं। इसमें यूजर्स को रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है। इसमें 5जी सर्विस का भी लाभ मिल सकता है, लेकिन उसके लिए आपका क्षेत्र और फोन दोनों एलिजिबल होना जरूरी है।
ओटीटी बेनिफिट्स भी शामिल
जियो की ओर से इस प्लान में रोजाना 100 SMS और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के अलावा अन्य बेनिफिट्स भी दिए जाते हैं। इसमें Netflix Mobile Plan और Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। इसमें यूजर को Amazon Prime Video का 1 साल के लिए सब्सक्रिप्शन मिलता है। साथ जियो ऐप्स का फ्री यूज भी किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
YouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
15 hrs agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
18 hrs agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
20 hrs agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
22 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
1 day agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
1 day agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 day agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines