New AI Model: क्या आप जानते हैं इस वक्त AI उस लेवल पर पहुंच गया जिसकी शायद कुछ साल पहले कल्पना करना भी मुश्किल था। जी हां, OpenAI के ChatGPT से लेकर Elon Musk के Grok 3 AI मॉडल ने इस गेम को पूरी तरह बदल दिया है। वहीं अब हेल्थ सेक्टर में भी AI धूम मचा रहा है क्योंकि जल्द ही आपकी असली उम्र सिर्फ Birth Certificate पर दर्ज सालों से नहीं, बल्कि शरीर की एक्चुअल बायोलॉजिकल सिचुएशन से मापी जाएगी। दरअसल इसके लिए जापान के ओसाका विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने एक नया AI मॉडल बनाया है, जो किसी शख्स की Biological Age का सही अनुमान लगा सकता है। खास बात यह है कि इस प्रोसेस में सिर्फ 5 बूंद खून की जरूरत होगी। चलिए इसके बारे में जानते हैं…
पहले समझिए कैसे करता है काम?
यह AI-Based सिस्टम शरीर में मौजूद 22 स्टेरॉयड हार्मोन और उनकी इंटरेक्शन्स का एनालिसिस करता है। ये हार्मोन मेटाबोलिज्म, इम्यून सिस्टम और स्ट्रेस मैनेजमेंट में खास भूमिका निभाते हैं। AI मॉडल हार्मोनल बैलेंस की स्टडी करके यह अनुमान लगा सकता है कि शरीर कितनी तेजी से बूढ़ा हो रहा है।
ये भी पढ़ें : करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए Jio लाया खास ऑफर! मुफ्त मिलेगा JioHotstar सब्सक्रिप्शन, ऐसे उठाएं फायदा!
इस खास AI मॉडल के फायदे?
कहा जा रहा है कि इस टेक्नोलॉजी से उम्र से जुड़ी बीमारियों के खतरे का पहले से पता लगाया जा सकता है, जिससे टाइम रहते सावधानी बरती जा सकेगी। यही नहीं ये टेक्नोलॉजी डॉक्टरों को इंडिविजुअल हेल्थ प्लान्स बनाने में भी मदद कर सकती है। इसके अलावा AI मॉडल रेगुलर चेकअप से लोग अपनी बायोलॉजिकल एज को ट्रैक कर सकेंगे। वहीं अगर जरूरी हो तो आप अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव कर सकेंगे। वैज्ञानिकों का ऐसा भी मानना है कि इस मॉडल से उम्र बढ़ने के प्रोसेस को स्लो करने के नए तरीके खोजे जा सकेंगे।
टाइम से पहले बूढ़ा कर सकता है स्ट्रेस
बता दें कि इस स्टडी में कॉर्टिसोल नाम के स्ट्रेस-रिलेटेड हार्मोन पर खास ध्यान दिया गया। रिसर्च में बताया गया है कि अगर कॉर्टिसोल का लेवल बढ़ जाए, तो उम्र 1.5 गुना तेजी से बढ़ सकती है। आसान शब्दों में कहें तो लंबे टाइम तक स्ट्रेस में रहना, शरीर को टाइम से पहले बूढ़ा कर सकता है।
संबंधित खबरें
Upcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 hr agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
5 hrs agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
7 hrs agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
9 hrs agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
1 day agoInstagram Reel की पसंदीदा धुन को बनाएं फोन की रिंगटोन, iPhone और Android पर ऐसे करें सेट
1 day agoFlipkart BBD सेल में iPhone पर बंपर ऑफर! 16 से लेकर 17 Pro Max तक इतने सस्ते मिलेंगे फोन
1 day agoFacebook अकाउंट हो गया हैक? ऐसे चुटकियों में वापस पाएं अपना Account, जानें पूरा तरीका
1 day agoक्या है JioShield ऐप? जिसे आज Reliance Jio ने किया लॉन्च, मिलेंगे 1,000 रुपये के फ्री वाउचर
2 days ago100% से कुछ ही देर में 30% पर आ गई फोन की बैटरी, ये 5 सेटिंग्स बदलते ही ठीक होगी परेशानी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines