iPhone 18 Leaks: iPhone यूजर्स के लिए एक बार फिर बड़ी चर्चा शुरू हो गई है. भले ही iPhone 18 की लॉन्चिंग में अभी काफी वक्त है, लेकिन इसके Pro मॉडल को लेकर जो लीक्स सामने आए हैं, वे काफी दिलचस्प हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro में डिजाइन से लेकर कैमरा और चिपसेट तक बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. अगर आप सोच रहे हैं कि iPhone 17 Pro लें या iPhone 18 Pro का इंतजार करें, तो यह रिपोर्ट आपके लिए है. यहां जानते हैं iPhone 18 सीरीज से क्या-क्या उम्मीद की जा रही है.
iPhone 18 Pro का फ्रंट डिजाइन कैसा होगा
लीक्स के अनुसार, Apple iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max में फ्रंट डिजाइन को लेकर बड़ा कदम उठा सकता है. रिपोर्ट बताती है कि Face ID को डिस्प्ले के नीचे शिफ्ट किया जा सकता है. ऐसा होने पर मौजूदा पिल-शेप डायनामिक आइलैंड हट सकता है. इससे स्क्रीन ज्यादा साफ और देखने में बेहतर लगेगी. हालांकि, इसके बाद iPhone का फ्रंट डिजाइन काफी हद तक एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स जैसा दिख सकता है.
फ्रंट कैमरा की नई जगह
डिजाइन में एक और अहम बदलाव फ्रंट कैमरे को लेकर बताया जा रहा है. लीक्स के मुताबिक, सेल्फी कैमरा अब स्क्रीन के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में एक छोटे से होल में दिया जा सकता है. इससे डिस्प्ले पर कम रुकावट होगी और फुल-स्क्रीन एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा. बाकी ओवरऑल डिजाइन iPhone 17 Pro जैसा ही रहने की उम्मीद है.
रियर कैमरे में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
iPhone 18 Pro के कैमरा सिस्टम पर Apple खास फोकस कर सकता है. रिपोर्ट्स का दावा है कि इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला मैकेनिकल आइरिस दिया जा सकता है.
फोटोग्राफी में क्या होगा फायदा
वेरिएबल अपर्चर की मदद से यूजर्स को फोटोग्राफी में ज्यादा कंट्रोल मिल सकता है. तेज रोशनी में बैकग्राउंड ब्लर कम किया जा सकेगा, वहीं कम रोशनी में बिना ज्यादा सॉफ्टवेयर प्रोसेसिंग के बेहतर फोटो ली जा सकेगी.
नया A20 Pro चिपसेट
iPhone 18 Pro सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव इसके चिपसेट में देखने को मिल सकता है. लीक्स के मुताबिक, इसमें Apple का नया A20 Pro चिपसेट दिया जाएगा, जिसे TSMC के 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जाएगा. इसके साथ ही RAM को सीधे चिप में इंटीग्रेट किया जा सकता है, जिससे परफॉर्मेंस तेज होगी और पावर खपत कम होगी.
कैसी होगी बैटरी
नए चिप डिजाइन से न सिर्फ स्पीड बढ़ेगी, बल्कि बैटरी एफिशिएंसी और थर्मल मैनेजमेंट भी बेहतर हो सकता है. इसका फायदा ऑन-डिवाइस AI फीचर्स और हैवी टास्क में देखने को मिल सकता है. साथ ही, चिप का साइज छोटा होने से फोन के अंदर बैटरी या कूलिंग सिस्टम के लिए ज्यादा जगह मिल सकती है.
iPhone 18 सीरीज की संभावित लॉन्च टाइमलाइन
लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो Apple अपने पुराने शेड्यूल पर ही चल सकता है. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है. वहीं, स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल के 2027 में आने की चर्चा है.
ध्यान रहें, अभी तक कंपनी की तरफ से कोई ऑफिशियल पुष्टि नहीं हुई है, इसलिए इन जानकारियों को लीक के तौर पर ही देखना चाहिए.
ये भी पढ़ें- 40990 रुपये तक मिल रहा iPhone 16, Amazon या Flipkart नहीं यहां है ये धांसू डील
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
4 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
5 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
8 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
9 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
11 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines