iOS New Update: क्या आप भी एक एप्पल iPhone यूजर हैं तो आपके लिए इस खबर को जानना बेहद जरूरी है। सितंबर में एप्पल ने नई iPhone 15 सीरीज के साथ iOS 17 को पेश किया था तब से OS में एक के बाद एक बग्स और कई समस्याएं सामने आ रही हैं। हालांकि कंपनी ने सभी बग्स को समय के साथ फिक्स भी कर दिया है, लेकिन कुछ समय से Apple की लेटेस्ट iPhone 15 सीरीज में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज करने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। कंपनी ने इसे भी अब iOS 17.1.1 अपडेट के साथ फिक्स कर दिया है। अगर आपको भी ऐसी कोई समस्या आ रही थी तो आपको ये अपडेट अभी इनस्टॉल कर लेना चाहिए।
NFC और AirDrop शेयरिंग होगी बेहतर
बता दें कि काफी समय से यूजर्स BMW समेत कई कारों में वायरलेस चार्जिंग के बाद NFC यूज नहीं कर पा रहे थे। जिसके बाद कंपनी ने इस अपडेट को जारी किया है। यह अपडेट iOS 17.1 के रिलीज होने के ठीक दो हफ्ते बाद आया है, जो बेहतर AirDrop शेयरिंग और बेहतर Apple Music एक्सपीरियंस के साथ-साथ NFC प्रॉब्लम को फिक्स करता है। साथ ही इस अपडेट में वेदर लॉक स्क्रीन विजेट को भी फिक्स किया है।
iOS 17.1.1 में अपडेट कैसे करें?
iOS 17.1.1 अपडेट में कई बग्स को फिक्स किया गया है, साथ ही फोन में कुछ इंटरनल फिक्स भी किए गए हैं जिसके बारे में अपडेट चार्ट में नहीं बताया गया है। इस लिए सभी को ये अपडेट इंस्टॉल कर लेना चाहिए। फोन को अपडेट करने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा। आइये जानते हैं कैसे करें अपडेट :
- अपने डिवाइस को वाई-फ़ाई से कनेक्ट करें और यह जरूर ध्यान रखें की फोन 60% से ज्यादा चार्ज हो या किसी पावर सोर्स से कनेक्ट हो।
- अपने iOS डिवाइस पर “सेटिंग्स” पर जाएं।
- नीचे स्क्रॉल करें और “General” पर टैप करें।
- “सॉफ्टवेयर अपडेट” पर टैप करें।
- इसके बाद आपका iPhone उपलब्ध अपडेट की जांच करेगा। जैसे ही अपडेट दिखाई दे तो डाउनलोड और इंस्टॉल पर टैप करें।
- अब आप अपना पासकोड दर्ज करें।
- अपडेट डाउनलोड हो जाएगा और आपका iPhone इसे खुद से इंस्टॉल कर देगा। इस प्रक्रिया में कुछ समय लग सकता है।
- एक बार इंस्टॉल हो जाने पर, आपका डिवाइस लेटेस्ट iOS वर्जन के साथ रिबूट हो जाएगा।
- iOS 17 को सितंबर में रोलआउट किया गया था और Apple ने तब से iPhones के लिए कई अपडेट रोलआउट किए हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
19 hrs agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
21 hrs agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
22 hrs agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
1 day ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
1 day agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
1 day agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines