Inverter Battery Water Change Time: देश के कई हिस्सों में इन दिनों गर्मी ने सारी हदें पार कर रखी हैं। कुछ जगह तो तापमान 45 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में एक दिन भी बिना बिजली के रहना काफी मुश्किल हो गया है। AC छोड़िए मजाक-मस्ती में अगर कोई गलती से पंखा बंद कर दे तो बवाल हो जाता है। वहीं, अगर लाइट चली जाए तो ब्रेकअप से भी ज्यादा दुख होने लगता है। हालांकि सरकार की ओर से वैसे तो हर जगह पावर सप्लाई पोल टू पोल की जाती है लेकिन बिजली 24 घंटे चलेगी इसकी कोई गारंटी नहीं है।
ऐसे में हम में से ज्यादातर लोग पावर बैकअप के लिए अपने घर या ऑफिस में इन्वर्टर का यूज करते हैं। क्या आप भी उन्हीं में से एक हैं? अगर हां, तो आप ये बात भी अच्छे से जानते ही होंगे की कुछ समय बाद इनवर्टर की बैटरी में पानी डालना पड़ता है। हालांकि इसका एक सही समय होता है, अगर आप इसका ध्यान रखते हैं तो आप बैटरी से अच्छा बैकअप भी ले सकते हैं। तो बैटरी में कब पानी डालना चाहिए? और कौन से वाटर का यूज करें? चलिए इसके बारे में जानें…
कब डालें इनवर्टर में पानी?
कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनवर्टर की बैटरी का पानी आपको रेगुलर बदलते रहना चाहिए। इससे बैटरी की लाइफ बेहतर हो जाती है और ये पहले से भी अच्छे ढंग से काम करती है। हालांकि बहुत से लोगों के मन में ये सवाल है बना रहता है कि बैटरी में पानी बदलने का सही समय क्या है और कितने वक्त बाद इसे बदलना चाहिए। हालांकि ये बात पूरी तरह से आपके बैटरी टाइप पर डिपेंड करता है और आप इसे कैसे यूज कर रहे हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि हर 45 दिन में आपको इन्वर्टर बैटरी के पानी का लेवल चेक करना चाहिए और इस बात का खास ख्याल रखें कि पानी मिनिमम लेवल पर हो। ऐसा देखा गया है कि हेवी यूज होने वाली इनवर्टर बैटरी का पानी 3 महीने में कम होने लगता है। जबकि कम यूज होने वाली बैटरी का वाटर लेवल 4 से 5 महीने तक कम होता है।
इनवर्टर बैटरी में कौन-सा वाटर करें यूज?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि इनवर्टर की बैटरी में आपको सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल करना चाहिए। गलती से भी इसमें आपको नल या RO वाटर का यूज नहीं करना चाहिए। इससे बैटरी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। डिस्टिल्ड वॉटर आप चाहें तो ऑनलाइन या फिर ऑफलाइन मार्केट से खरीद सकते हैं। ये आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगा।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
29 mins agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
1 day agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
1 day agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
1 day agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
1 day agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
2 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
2 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines