Inverter Battery Explosion: देशभर में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ जगह तो तापमान 46 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। ऐसे में आये दिन अलग-अलग हिस्सों से आग लगने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। AC और फ्रिज बम की तरह फट रहे हैं। वहीं, कुछ जगह शॉर्ट सर्किट के कारण बिल्डिंग आग की चपेट में आ रही हैं। हाल ही में राजधानी दिल्ली से अब एक इनवर्टर फटने का भी मामला सामने आया है जिसकी वजह से 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इनवर्टर में आग लगने से पूरा परिवार खत्म हो गया।
इसलिए यह कहना गलत नहीं होगा कि ये उपकरण जितना काम का है उतना ही खतरनाक भी साबित हो सकता है। अगर आप भी अपने घर या ऑफिस में इनवर्टर का यूज कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं। इनवर्टर का सही से रखरखाव आपको बड़ी मुश्किल में पड़ने से बचा सकता है। एक गलती इनवर्टर में ब्लास्ट का कारण भी बन सकती है। इसलिए आज हम आपको जो 3 बातें बताएंगे उसे गलती से भी इग्नोर न करें।
1. वायरिंग करें चेक
आजकल कुछ लोग पैसा बचाने के चक्कर में कई बार खुद ही इसकी वायरिंग करने लग जाते हैं या कभी-कभी किसी कम एक्सपीरियंस वाले को इसकी फिटिंग के लिए बुला लेते हैं। इतना ही नहीं कुछ तो सस्ते के चक्कर में लो क्वालिटी वाले तार का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आपकी ये गलती आपको किसी दिन बड़ी मुश्किल में डाल सकती है। ऐसा करने से किसी दिन शॉर्ट सर्किट हो सकता है। जो इनवर्टर में ब्लास्ट का कारण बन सकता है।
ये भी पढ़ें : गजब ऑफर! Foldable फोन आ गया 35 हजार से कम में, देखें जबरदस्त ऑफर
2. पानी न डालना
समय-समय पर इनवर्टर की बैटरी में पानी डालना काफी जरूरी है लेकिन कुछ लोग महीनों तक बैटरी को चेक ही नहीं करते जिससे उसका पानी सूख जाता है। जो किसी दिन आपके लिए बड़ा खतरा बन सकता है। कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आपको हर 45 दिन बाद बैटरी के वॉटर लेवल को चेक करना चाहिए और इसमें सिर्फ डिस्टिल्ड वाटर का इस्तेमाल करना चाहिए।
3. वेंटिलेशन का रखें ध्यान
इनवर्टर को कभी भी ऐसी जगह न रखें जहां वेंटिलेशन अच्छी न हो क्योंकि ऐसे में इनवर्टर और बैटरी दोनों को काफी नुकसान पहुंचता है। इनवर्टर जितना ठंडा रहेगा उतने ही अच्छे से काम करेगा। इसलिए सही वेंटिलेशन का होना जरूरी है। वेंटिलेशन न होने पर इनवर्टर ओवरहीट होने से ब्लास्ट भी हो सकता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
5 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
7 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
9 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
10 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
12 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines