Instagram’s Threads App: प्रसिद्ध माइक्रो ब्लॉगिंग को टक्कर देने के लिए मेटा ने एक नए प्लेटफॉर्म को शुरू किया है। ट्विटर प्रतियोगी थ्रेड्स अब वेब यूजर्स के साथ-साथ एंड्रॉइड और आईओएस यूजर्स के लिए भी जारी कर दिया गया है। थ्रेड्स के जरिए मार्क जुकरबर्ग और एलोन मस्क के बीच तगड़ा मुकाबला भी हो सकता है। आइए इंस्टाग्राम के थ्रेड्स माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के बारे में विस्तार से जानते हैं।
What is Instagram’s Threads App?
इंस्टाग्राम का थ्रेड्स ऐप एक तरह का माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जो ट्विटर और कू जैसे प्लेटफॉर्म को टक्कर दे सकता है। थ्रेड्स पर आप 500 अक्षरों तक टेक्स्ट-आधारित पोस्ट बना सकते हैं। इसके अलावा तस्वीर और पांच मिनट तक की वीडियो भी साझा कर सकते हैं। ये ऐप तुलनात्मक रूप से ट्विटर के समान दिखता है, जिसमें लाइक, कमेंट, रीपोस्ट और थ्रेड साझा करने के ऑप्शन्स हैं।
How to Create Account in Threads App
दरअसल, थ्रेड्स इंस्टाग्राम से काफी जुड़ा हुआ है। इसे इस्तेमाल करने के लिए आप अपने इंस्टाग्राम यूजर नाम के साथ लॉग इन कर सकते हैं। इसके साथ ही उन सभी लोगों को आसानी से फॉलो कर सकते हैं जिन्हें आप इंस्टाग्राम या दूसरे प्लेटफॉर्म पर फॉलो करते हैं।
Threads App Availability
- थ्रेड्स का इस्तेमाल करने के लिए अपने फोन में Threads App को डाउनलोड करें।
- आप चाहें तो Threads.net पर जाकर डेस्कटॉप के लिए लॉग इन कर सकते हैं।
- फोन में Threads App को iOS और Android दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- ऐप को डाउनलोड करने के बाद आप अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही इसे लॉग इन कर सकते हैं।
- चाहें तो जिन यूजर्स को इंस्टा पर फॉलो करते हैं उन्हें थ्रेड्स पर भी फॉलो कर सकते हैं।
थ्रेड्स कैसे काम करता है? (How do threads work?)
थ्रेड्स अपने यूजर्स को 500 अक्षरों तक पोस्ट करने की अनुमति देता है। इसमें ट्विटर के समान कई फीचर्स शामिल हैं। इस पर आप 5 मिनट तक के लिंक वाली वीडियो और फोटो को शेयर कर सकते हैं। यहां पर पोस्ट की एक फीड देखते हैं, जो मेटा “थ्रेड्स” कहलाता है।
संबंधित खबरें
कहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
11 hrs agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
12 hrs agoTemple की प्री-बुकिंग 1 नवंबर से शुरू, जानें कितनी होगी कीमत?
14 hrs agoफोल्डेबल iPhone की बैटरी कितनी दमदार? सेल से पहले सामने आई बड़ी जानकारी
15 hrs agoस्विच बंद करने के बाद भी LED बल्ब देता है रोशनी? वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
16 hrs agoअब आपका AI करेगा आपके सारे काम! जानें अपना AI एजेंट कैसे बनाएं?
18 hrs agoकहीं आपने भी तो डाउनलोड नहीं कर लिया फर्जी WhatsApp? ऐसे पहचानें
1 day agoAirtel के 3 सबसे सस्ते प्लान लॉन्च, सिम चालू रखना हुआ आसान!
1 day ago'मैं मुसीबत में हूं, पैसे भेज दो'... ऐसी कॉल आए तो हो जाएं सावधान
1 day agoघर से निकलते ही फोन का Wi-Fi बंद रखना क्यों जरूरी है?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines