ICC World Cup Final 2023: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला आज रविवार 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। मैच दोपहर दो बजे से शुरू होगा। हर मैच की तरह इस मैच में भी तमाम टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा। हालांकि ये कहना गलत नहीं होगा कि हम में से बहुत से लोग इन टेक्नोलॉजी को कई बार इग्नोर कर देते हैं, लेकिन आज क्रिकेट वर्ल्ड में इन्हीं की बदौलत थर्ड अंपायर अपना फैसला आसानी से सुना पाते हैं।
इसी में से एक टेक्नोलॉजी Ulrta-Edge है जिसके बारे में आपने कई बार सुना होगा। जिसमें एक ग्राफ पर बॉल के बैट पर टच होने का संकेत मिलता है। जिसके बाद अंपायर अपना फैसला ले पाते हैं। आज हम आपको इसी Ultra-Edge टेक्नोलॉजी के बारे में बताएंगे। क्या है ये टेक्नोलॉजी और क्रिकेट में कैसे काम करती है।
वीडियो से भी समझिए क्या है Ultra-Edge टेक्नोलॉजी
अल्ट्रा-एज टेक्नोलॉजी क्या है?
अल्ट्रा एज स्निकोमीटर का एक एडवांस वर्जन है जिसका यूज एज डिटेक्शन के लिए किया जाता है। स्निकोमीटर टेक्नोलॉजी का आविष्कार सबसे पहले ब्रिटिश कंप्यूटर वैज्ञानिक एलन प्लास्केट ने किया था और इसका उपयोग 1999 में यूके के चैनल 4 द्वारा किया गया था।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Massachusetts Institute of Technology) के इंजीनियरों द्वारा इस सिस्टम की काफी लंबे समय तक टेस्टिंग की गई। जिसके बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) द्वारा अल्ट्रा-एज टेक्नोलॉजी के यूज को मंजूरी मिली।
कैसे काम करती है ये टेक्नोलॉजी?
बता दें कि यह टेक्नोलॉजी स्टंप के अंदर लगे माइक, पिच और मैदान के आसपास लगे विभिन्न कैमरों का यूज करती है। जब कोई गेंद बल्ले को छूती है, तो गेंद एक स्पेशल साउंड प्रोड्यूस करती है जिसे विकेट माइक द्वारा कैप्चर किया जाता है। जिसके बाद ट्रैकिंग स्क्रीन पर इसका पाता लगाया जा सकता है।
इस वीडियो से जानें Cricket में यूज होने वाली 10 बेहतरीन टेक्नोलॉजी
बल्ले और पैड का साउंड समझने में सक्षम
खास बात यह है कि ये टेक्नोलॉजी बल्ले और पैड से निकलने वाली साउंड के बीच अंतर को भी समझ सकती है। जैसे ही गेंद बल्ले के पास आती है, मैदान के अपोजिट एंड पर लगे कैमरे विजुअल इलस्ट्रेशन के लिए गेंद को ट्रैक करते हैं। बैट में मौजूद माइक्रोफोन बल्ले से गेंद के टकराने की आवाज को ऑसिलोस्कोप पर पकड़ लेता है। यह Oscilloscope साउंड एनर्जी को तरंगों में दिखाता है। इसके बाद ही अंपायर अपना फैसला सुनाते हैं।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
6 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines