How to Refund Payment: देश-दुनिया में बढ़ते टेक्नोलॉजी के साथ-साथ ऑनलाइन फ्रॉडिंग का भी मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। कई बार लोगों के पास मैसेज के माध्यम से एक एक लिंक आते हैं और उनके बैंक अकाउंट से पैसे कट जाते हैं। इसके साथ ही कई बार लोग गलती से यूपीआई (UPI) के माध्यम से दूसरे लोगों के अकाउंट में पैसे भेज देते हैं, जिससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
अगर आपके साथ भी ऑनलाइन फ्रॉड हुई है या आप गलती से किसी दूसरे व्यक्ति के पास पेमेंट कर दिए हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद ही महत्वपूर्ण हो सकता है। यहां हम आपको कुछ ऐसे आइडा बता रहे हैं, जिसे फॉलो करके गलती से हुए पेमेंट को वापस पास सकते हैं।
गलती से हुए पेमेंट को ऐसे पाएं वापस
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गाइडलाइन्स के अनुसार गलती से दूसरे व्यक्ति के खाते में पेमेंट होने पर ग्राहक उसे 48 घंटे के भीतर वापस पा सकते हैं।
- लेन-देने होने के 3 दिनों के भीतर आपको अपने मोबाइल नंबर से 1800 120 1740 डायल करके शिकायत करना होगा।
- 3 दिनों के अंदर शिकायत नहीं कराने पर पैसे वापस पाने की संभावना कम हो जाती है।
- अगर बैंक आपकी शिकायत नहीं सुनती है, तो आप इस लिंक http://bankingombudsman.rbi.org.in पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं।
- लेन-देन के बाद आने वाले मैसेज को संभाल कर रखना चाहिए। यह मैसेज रिफंड प्राप्त करने में मदद कर सकता है।यह भी पढ़ेंः नहीं पड़ेगी डॉक्टर के पास जाने की जरूरत! घर पर लाएं ये बेस्ट हेल्थ गैजेट्स
ऑनलाइन फ्रॉड होने पर क्या करें?
1. पुलिस को सूचित करें: जब भी आपके साथ ऑनलाइन फ्रॉड जैसी घटना घटती है, तो आपको सबसे पहले स्थानीय पुलिस को सूचित करना चाहिए। आपको एक FIR (First Information Report) दर्ज करानी होगी।
2. बैंक को सूचित करें: आपको अपने बैंक को इस घटना की सूचना देनी चाहिए ताकि वे आपकी सहायता कर सकें और आवश्यक स्टेप उठा सकें।
3. क्रेडिट/डेबिट कार्ड कंपनी को सूचित करें: यदि आपने क्रेडिट या डेबिट कार्ड का उपयोग किया है, तो आपको आपकी कार्ड कंपनी को भी सूचित करना चाहिए। ताकि, कंपनी कार्ड को ब्लॉक कर दे, जिससे और अधिक नुकसान न हो।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
20 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
21 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
23 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines