हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

पूरा दिन चलेगी Smartphone की बैटरी, आज से ही फॉलो करें 5 Tips

How to Maximize Battery Life: अगर आप भी फोन के खराब बैटरी बैकअप से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी बैकअप को बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

How to Maximize Battery Life: आज की तेज-तर्रार दुनिया में, हमारे स्मार्टफोन भी तेज होते जा रहे हैं। हालांकि, फोन के लगातार यूज से उनकी बैटरी पर असर पड़ सकता है।  वहीं अगर आप भी फोन के खराब बैटरी बैकअप से परेशान हैं तो हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आये हैं जिन्हें फॉलो करके आप बैटरी बैकअप को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन की कुछ सेटिंग्स में बदलाव करना होगा। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

स्क्रीन ब्राइटनेस को रखें कम

आमतौर पर, डिस्प्ले किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में सबसे ज्यादा बिजली की खपत करता है और तेजी से बैटरी खत्म होने के प्राथमिक कारक में से एक है। इसलिए अगर आप ब्राइटनेस को कम रख कर फोन यूज करते हैं तो इससे आपके एंड्रॉइड डिवाइस की बैटरी लाइफ को बढ़ाने में काफी मदद मिल सकती है।

स्क्रीन टाइम को करें कम

एंड्रॉइड और iOS स्मार्टफोन यूजर्स को स्क्रीन अपने आप बंद होने से पहले की Duration चुनने की सुविधा भी मिलती है। इसका यूज करके भी आप फोन की बैटरी को काफी हद तक बचा सकते हैं। कोशिश करें कि आप इसे कम से कम 30 Sec तक ही रखें।

विज्ञापन

ऑटोमेटिक ब्राइटनेस करें ऑन

आज हर स्मार्ट फोन में एम्बिएंट लाइट सेंसर मिलता है, जो परिस्थितियों के हिसाब से फोन की ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है। यह फीचर न केवल बैटरी लाइफ को बढ़ाता है बल्कि अंधेरे कमरे में खुद ही फोन की ब्राइटनेस को कम करके आंखों को भी बचाता है।

रिफ्रेश रेट को करें कंट्रोल  

आधुनिक स्मार्टफोन हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले के साथ आते हैं जो 165Hz तक जा सकते है। हालांकि अगर आप फोन में रिफ्रेश रेट को 60Hz तक सेट कर देते हैं तो इससे बिजली की खपत काफी कम हो जाती है। साथ ही, कुछ फोन LTPO तकनीक के साथ भी आते हैं जो स्क्रीन रिफ्रेश रेट को 1Hz तक कम कर सकते हैं जिससे बैटरी लाइफ बेहतर हो जाती है।

विज्ञापन

पावर-सेविंग मोड करें ऑन

एंड्रॉइड और iOS फोन्स में पावर-सेविंग मोड भी मिलता है जो बहुत सी बैकग्रॉउंड एक्टिविटी को बंद कर देता है। इसे ऑन करते ही स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जाती है और कुछ मामलों में सीपीयू परफॉर्मेंस भी कम हो जाती है, जो बैटरी लाइफ को बढ़ाने में मदद करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola