How to Download Instagram Reels: मेटा ने 2020 में इंस्टाग्राम पर रील्स फीचर को जोड़ा था। इंस्टाग्राम रील्स क्रिएटर्स को 60 सेकंड तक की लंबी वीडियो बनाने की सुविधा देता है और उन्हें इंस्टाग्राम एक्सप्लोर पेज पर डिस्प्ले करता है। टिकटॉक जैसा ये शार्ट वीडियो ऐप मेटा का अब तक का सबसे तेजी से बढ़ने वाला ऐप बना हुआ है और क्रिएटर्स को विज्ञापन के जरिए पैसा कमाने की भी सुविधा देते हैं।
अब, फोटो और वीडियो-शेयरिंग प्लेटफार्म यूजर्स को स्टोरीज के माध्यम से दूसरों द्वारा पोस्ट की गई रीलों को डाउनलोड करने की अनुमति दे रहा है ताकि वे इसे बाद में देख सकें या ऐप के बाहर दोस्तों के साथ शेयर कर सकें। आइये जानते हैं कि कैसे आप Android या iPhone पर Instagram Reels डाउनलोड कर सकते हैं।
इंस्टाग्राम रील कैसे डाउनलोड करें?
इंस्टाग्राम रील्स को स्टोरीज के साथ डाउनलोड करना एक आसान ट्रिक है और इसमें कोई थर्ड पार्टी ऐप या सॉफ्टवेयर की भी जरूरत नहीं है।
- इसके लिए आप सबसे पहले अपने एंड्रॉइड या आईओएस स्मार्टफोन पर इंस्टाग्राम ऐप खोलें।
- वह रील खोलें जिसे आप सेव करना चाहते हैं शेयर आइकन पर क्लिक करें।
- अपनी स्टोरी में रीलों को ऐड करें।
- स्क्रीन में रील को फिट करें और तीन-बिंदुओं पर क्लिक करें और सेव बटन दबाएं।
- इसके बाद स्टोरी को कैंसिल कर दें।
- यूजर्स डाउनलोड की गई Reel को अपने गैलरी से एक्सेस कर सकते हैं।
वर्तमान में, केवल पब्लिक अकाउंट में ही रील डाउनलोड करने का ऑप्शन मिलता है। यदि रीलों को प्राइवेट इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया जाता है तो उन्हें डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। इसके अलावा, पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स ऐप सेटिंग में जाकर रील्स डाउनलोड करने के ऑप्शन भी बंद कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
अब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 hrs agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 hrs agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
19 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
20 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
23 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
1 day agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 day agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
2 days agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines