How To Check Fake Mobile Charger: आजकल टाइप-सी चार्जर आम हो गए हैं, लेकिन नकली चार्जर आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं, यहां तक कि फोन के ब्लास्ट होने का कारण भी बन सकते हैं। इसलिए, ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करना बेहद जरूरी है लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर इस बात का पता कैसे करें कि चार्जर असली है या नकली? दरअसल इससे जानने का भी एक आसान तरीका है। आपको इसके लिए अपने डिवाइस पर एक सरकारी ऐप इंस्टॉल करना होगा जिसके बाद आपको चार्जर से जुड़ी सारी जानकारी मिल जाएगी। चलिए पहले जानें क्या है ये BIS Care ऐप…
BIS Care ऐप क्या है?
BIS Care ऐप भारत सरकार द्वारा दी जा रही एक सर्विस है जो आपको किसी भी प्रोडक्ट की ऑथेंटिसिटी जांचने में मदद करता है। इस ऐप से आप आसानी से यह पता कर सकते हैं कि आपका चार्जर असली है या नकली। आप इस ऐप को Google Play Store या Apple के App Store से अपने स्मार्टफोन में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अब कैसे पता करें चार्जर नकली तो नहीं…
नकली चार्जर कैसे पहचानें?
- ऐप ओपन करें: BIS Care ऐप को ओपन करें और “Verify R no. Under CRS” ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- डिटेल्स एंटर करें: आपको दो ऑप्शन दिए जाएंगे: प्रोडक्ट रजिस्ट्रेशन नंबर या प्रोडक्ट क्यूआर कोड। चार्जर पर दिया गया नंबर या कोड एंटर करें या स्कैन करें।
- चेक करें: ऐप आपको चार्जर के बारे में पूरी जानकारी देगा, जैसे कि ब्रांड, मॉडल नंबर और यह कि क्या यह भारत में रजिस्टर्ड है।
रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे ढूंढें?
आमतौर पर रजिस्ट्रेशन नंबर चार्जर पर या उसकी पैकेजिंग पर “R-XXXXXXX” के फॉर्मेट में लिखा होता है। अगर आपको यह नंबर नहीं मिल रहा है, तो चार्जर की परचेस रिसीप्ट चेक करें। यहां भी आपको ये नंबर मिल जाएगा।
क्यों इतना खास है ये ऐप
नकली चार्जर से आपके फोन को नुकसान होने का खतरा रहता है। BIS भारत सरकार की एक ट्रस्टेड इंस्टीटूशन है। इसलिए इस ऐप के साथ आपको अपनी प्राइवेसी की भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। आप चार्जर के अलावा इस ऐप से कई तरह के प्रोडक्ट्स के ऑथेंटिसिटी की जांच कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें : आज से बदल जाएगा आपका iPhone, मिलेगा iOS 18 का अपडेट; देखें लिस्ट में कौन-कौन से डिवाइस
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines