How Smartphone Companies Make Profit: स्मार्टफोन आज हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गया है। कंपनियां भी लगातार मार्केट में प्रीमियम सेगमेंट से लेकर बजट रेंज में एक से बढ़कर एक स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं। यहां तक की कई चीनी ब्रांड तो इंडियन मार्केट में हर महीने सस्ते फोन लॉन्च कर रहे हैं। 10 से 15 हजार रुपये के बजट में तो आजकल कई तगड़े फीचर्स वाले फोन मौजूद हैं लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इन सस्ते डिवाइसेस को बेचकर कंपनी कैसे मोटी कमाई करती है। चलिए आज इसी के बारे में जानते हैं।
कैसे करती हैं कमाई?
बहुत से लोगों को आज भी लगता है कि ब्रांड को प्रॉफिट सिर्फ हार्डवेयर से होता है लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। सिर्फ हार्डवेयर को कम करके ही नहीं बल्कि कंपनियां दूसरे तरीकों से भी मोटा पैसे कमाती है। आपने कभी न कभी ये नोटिस किया होगा कि सस्ते फोन के UI में बहुत ज्यादा विज्ञापन देखने को मिलते हैं। दरअसल इन्हीं एड्स के जरिए स्मार्टफोन कंपनियां अच्छी कमाई करती हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
ये है दूसरा तरीका
केवल विज्ञापन ही नहीं बल्कि कंपनियां फोन में थर्ड पार्टी ऐप्स को इंस्टॉल करके भी अच्छी कमाई कर लेती हैं। डिवाइस में ऐसी ऐप्स को इनस्टॉल कर देती हैं जिनकी यूजर्स को बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। हम सभी इन्हें ब्लोटवेयर के नाम से जानते हैं। यहां तक की कुछ ऐप्स तो फोन से डिलीट भी नहीं होते और ये ऐप्स नोटिफिकेशन के जरिए बहुत ज्यादा विज्ञापन भेजते रहते हैं।
कंपनियां ऐसे भी बचा लेती हैं पैसा
हार्डवेयर के साथ-साथ कंपनियां इन दो तरीकों से भी अच्छी कमाई कर लेती हैं और सस्ते में डिवाइस को लॉन्च कर पाती हैं। हालांकि फालतू एड्स दिखाने और इन ब्लोटवेयर ऐप्स के चलते कई बार कंपनियों को ट्रोल भी किया गया है। सोशल मीडिया पर इनके कई Memes वायरल हुए हैं जिसकी वजह से हाल फिलहाल कंपनियों ने इन स्मार्टफोन्स से एड्स को कम किया है। इसके अलावा कंपनियां सस्ते फोन्स में सॉफ्टवेयर अपडेट भी कम देती हैं जिससे उनका काफी पैसा बच जाता है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
3 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
5 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
7 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
8 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
10 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines