Honor Magic V3 Launch Date and Features: हॉनर ने अपना नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Magic V3 लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। यह फोन IFA 2024 में लॉन्च होगा। Magic V3 में एक पतला और हल्का डिजाइन, पावरफुल Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर और शानदार कैमरा मिलने वाला है। इसके अलावा, इसमें दो हाई-रिफ्रेश-रेट वाले डिस्प्ले और लंबे समय तक चलने वाली बैटरी मिलने वाली है। ये सभी फीचर्स इसे फोल्डेबल सेगमेंट में एक और बेहतरीन ऑप्शन बना रहे हैं।
Honor Magic V3 कब होगा लॉन्च?
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कंपनी इसे 6 से 10 सितंबर तक चलने वाले IFA 2024 में लॉन्च कर सकती है। अभी फोन के लॉन्च होने में काफी दिन बाकी हैं, लेकिन इससे पहले ही इस डिवाइस की कीमत सामने आ गई है। टिपस्टर सुधांशु के अपने एक पोस्ट में बताया है कि डिवाइस का प्राइस करीब 1 लाख 80 हजार रुपये से ज्यादा हो सकता है।
सैमसंग को देगा टक्कर
कहीं न कहीं इस फोन के फीचर्स को देख कर ऐसा कहा जा रहा है कि ये डिवाइस सीधी लेटेस्ट सैमसंग गैलेक्सी Z फोल्ड 6 को टक्कर दे सकता है। Honor ने हाल में इसका एक टीजर पोस्ट भी अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। टीजर में इस बात का खुलासा हुआ है कि डिवाइस की थिकनेस सिर्फ 9.3mm होने वाली है, जो सैमसंग के Z फोल्ड 6 से बेहद कम है। इतना ही नहीं ये डिवाइस काफी हल्का भी होगा।
Honor Magic V3 के स्पेसिफिकेशन
Honor Magic V3 के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो चाइनीज वेरिएंट से इसके फीचर्स का अंदाजा लगाया जा सकता है।
डिजाइन: डिजाइन के मामले में ये डिवाइस बेहद पतला और हल्का होगा, रिपोर्ट्स बताती हैं कि Honor का फोन Samsung Galaxy Z Fold 6 से भी पतला है।
डिस्प्ले: Honor के इस दमदार फोन में दो बड़े, 120Hz रिफ्रेश रेट वाले डिस्प्ले हैं, जो Dolby Vision सपोर्ट के साथ आते हैं।
कैमरा: कैमरा के मामले में भी डिवाइस काफी जबरदस्त हैं, इसमें 50MP मेन कैमरा, 40MP अल्ट्रा वाइड और 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है।
प्रोसेसर: डिवाइस Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आता है।
बैटरी: पावरफुल प्रोसेसर के साथ डिवाइस में बड़ी 5150mAh की बैटरी मिलती है, जो 66W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
ये भी पढ़ें : Google और Samsung के बाद ‘पुष्पा’ स्टाइल एंट्री लेगा Apple
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
14 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines