Holiday Booking Site Scam: छुट्टियां पड़ी नहीं कि कई लोगों के लिए बाहर घूमने जाने का प्लान बनना भी शुरू हो जाता है। जबकि, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं जो एक-दो दिन की छुट्टी पड़ने पर ही शहर से बाहर घूमने निकल जाते हैं। ऑनलाइन सुविधा होने के कारण उनके घर बैठे ही कहीं का भी प्लान बनान और भी ज्यादा आसान हो चुका है। होटल की बुकिंग करनी हो या फिर पूरा ट्रैवल पैकेज लेना हो, हॉलीडे बुकिंग करने के लिए कई तरह की वेबसाइट (Holiday Booking Site) डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं।
अगर आप भी उनमें से एक हैं जो हॉलीडे बुकिंग करने के लिए कई वेबसाइट का सहारा लेते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। सस्ते और अधिक ऑफर्स के लाभ उठाने के चक्कर में कहीं आप साइबर फ्रॉड के शिकार न हो जाएं। ऐसे में जितने पैसे बचेंगे नहीं बल्कि उससे कई गुणा बैंक से गायब भी हो सकते हैं। दरअसल, एक नया स्कैम सामने आया है जिसमें फर्जी हॉलीडे वेबसाइट के जरिए लोगों को लूटा जा रहा है। आइए हॉलीडे बुकिंग साइट स्कैम के बारे में जानते हैं।
फर्जी होलीडे वेबसाइट बनाने पर एक युवक गिरफ्तार
ताजा मामला मुंबई से सामने आया है, यहां पर एक 23 साल का युवक फर्जी होलीडे वेबसाइट बनाने के कारण गिरफ्तार किया गया है। घाटकोपर के रहने वाले आकाश वाधवानी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये लोगों से फर्जी होलीडे वेबसाइट के जरिए ठगी कर रहा था।
एक महिला को 90 हजार का लगाया चूना
मुंबई पुलिस ने आकाश को जुहू के एक बड़े होटल गिरफ्तार किया है। आमतौर पर ये बड़े होटलों में रहकर ही लोगों से फ्रॉड करता था। अब तक उसने लगभग 20 बार लोगों से होलीडे पैकेज के नाम पर ठगी की है। इनमें से एक महिला के साथ आकाश ने 90 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है, जिसकी शिकायत के बाद वो गिरफ्तार किया गया।
महिला का आरोप है कि उन्होंने ‘vistarastays.com’ नामक साइट से एक विला बुक किया जो ऑफर्स के तहत उन्हें सस्ता लगा। ऐसे में उन्होंने वेबसाइट से 90,000 रुपये देकर तटीय शहर अलीबाग में एक विला बुक किया। हालांकि, बाद में वो वेबसाइट पर कॉन्टैक्ट नहीं कर पा रही थी, जिससे उन्हें साफ हुआ कि साइट फर्जी थी जिस वजह से उन्होंने पुलिस को इस बात की शिकायत दी। इसके बाद मुंबई पुलिस ने आकाश को जुहू के एक बड़े होटल गिरफ्तार कर लिया और उस पर धारा 420 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Holiday Booking Site Scam क्या करें?
- एक सुरक्षित वेबसाइट पर ही जाएं जो पैडलॉक चिन्ह और “https://” यूआरएल के साथ होती हो।
- कोशिश करें कि रूम या विला की बुकिंग के लिए विश्वसनीय वेबसाइटों या कंपनी से ही संपर्क करें।
- ऑफर्स के चक्कर में किसी भी मैसेज या मेल पर आए लिंक पर क्लिक न करें।
- ऑनलाइन बुकिंग के दौरान भी खास ध्यान रखें। चाहें तो कैश ऑप्शन को ही सिलेक्ट करें।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
11 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
13 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
15 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
17 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines