कभी मजाक में बनाया गया Gmail यूजरनेम या आज के प्रोफेशनल इस्तेमाल के हिसाब से अटपटा लगने वाला ई-मेल एड्रेस ऐसी परेशानी लगभग हर पुराने Gmail यूजर ने झेली है. अब इस झंझट से राहत मिल सकती है. Google एक बड़े बदलाव की तैयारी में है, जिसके तहत 2026 से यूजर्स को अपना Gmail यूजरनेम बदलने का विकल्प मिल सकता है, वो भी बिना नया अकाउंट बनाए.
Google सपोर्ट पेज से मिला नए फीचर का संकेत
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक Google ने हाल ही में अपने एक सपोर्ट पेज पर, जो हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है, इस नए विकल्प की जानकारी दी है. इसमें बताया गया है कि कंपनी धीरे-धीरे ऐसा फीचर रोलआउट कर रही है, जिससे @gmail.com वाले ई-मेल एड्रेस को भी बदला जा सकेगा.
नया ई-मेल चुनने पर क्या होगा पुराने एड्रेस का
अगर यूजर नया Gmail एड्रेस चुनते हैं, तो Google पुराने ई-मेल एड्रेस को ‘एलियस’ की तरह इस्तेमाल कर सकता है. इसका मतलब यह होगा कि आप पुराने और नए दोनों ई-मेल एड्रेस से Google की सर्विसेज में लॉग-इन कर पाएंगे.
मेल और डेटा पर नहीं पड़ेगा कोई असर
Google के मुताबिक, इस बदलाव से यूजर का पुराना डेटा पूरी तरह सुरक्षित रहेगा. पुराने ई-मेल एड्रेस पर आने वाले मेल मिलते रहेंगे और नए एड्रेस पर भी मेल रिसीव होंगे. फोटो, मैसेज, पुराने ई-मेल या कोई भी अकाउंट डेटा डिलीट नहीं होगा.
क्यों खास है यह बदलाव Gmail यूजर्स के लिए
यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद काम का साबित हो सकता है, जिन्होंने कम उम्र में कोई अजीब या अनप्रोफेशनल यूजरनेम चुन लिया था. अब बिना नया अकाउंट बनाए, पूरा डेटा खोए बिना, Gmail एड्रेस को अपडेट किया जा सकेगा.
कब से मिल सकता है यह ऑप्शन
हालांकि Google ने इसकी कोई तय तारीख नहीं बताई है, लेकिन रिपोर्ट्स और सपोर्ट पेज से मिले संकेतों के मुताबिक 2026 में यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो यह Gmail के इतिहास का सबसे बड़ा और लंबे समय से मांगा गया बदलाव माना जाएगा.
अब तक Gmail एड्रेस बदलना क्यों था नामुमकिन
अब तक Google की पॉलिसी काफी सख्त थी. अगर किसी यूजर ने अकाउंट बनाते समय @gmail.com वाला ई-मेल चुना था, तो उसे बदला नहीं जा सकता था. सिर्फ वही यूजर अपना अकाउंट ई-मेल बदल सकते थे, जिन्होंने किसी थर्ड-पार्टी ई-मेल आईडी से साइन-अप किया था. यही वजह है कि लाखों लोग सालों तक अपने पुराने Gmail एड्रेस के साथ मजबूरी में जुड़े रहे.
ये भी पढ़ें- घर से निकलने से पहले देखें हवा कैसी है? Google Maps बताएगा आपके इलाके का AQI, ऐसे करें चेक
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
11 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
12 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
15 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
16 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
18 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines