Google TV Update: Google TV ने अपने यूजर को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए अपने लेटेस्ट अपडेट में बैकलिट रिमोट का सपोर्ट जोड़ने की प्लानिंग कर रहा है, जिससे यूजर्स को और बेहतर एक्सपीरियंस मिलेगा। हालांकि अभी तक ज़्यादातर Google TV और Android TV डिवाइसेस में बैकलिट रिमोट उपलब्ध नहीं थे, मगर कुछ हाई-एंड टीवी मॉडल्स और Walmart Onn Pro के कुछ वेरिएंट्स में बैकलिट रिमोट का फीचर देखने को मिल जाता है। मगर अब Google अपने Google TV Streamer अपडेट के साथ बैकलिट रिमोट का नेशनल सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रहा है। यह नया फीचर खासतौर पर रात के समय टीवी देखने वाले यूजर्स के लिए फायदेमंद होगा।
Google TV में बैकलिट रिमोट सपोर्ट
अब सवाल उठता है कि बैकलिट रिमोट क्यों जरूरी है? इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह अंधेरे में बटन प्रेस को आसान बना देता है। ज्यादातर स्मार्ट टीवी रिमोट में यह सुविधा नहीं होती, जिससे यूजर्स को अंधेरे में बटन खोजने में परेशानी होती है।Google ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बैकलाइट से जुड़े कोड Google TV Streamer अपडेट में जोड़े हैं, जिसमें ‘बैकलाइट मोड’ का जिक्र किया गया है। हालांकि, Google TV Streamer के साथ आने वाले रिमोट में बैकलाइटिंग की सुविधा नहीं है। लेकिन इस नए अपडेट के साथ संभावना है कि Google फ्यूचर में बैकलिट रिमोट लॉन्च कर सकता है।
बैकलाइट मोड की खासियत
सपोर्टेड Google TV रिमोट पर बैकलाइट सक्षम होगी। जब भी यूजर कोई बटन दबाएगा, बैकलाइट सक्रिय होगी। आप मोड को शेड्यूल कर सकते हैं, इसे पूरी तरह से बंद कर सकते हैं, या इसे ऑलवेज ऑन भी रख सकते हैं। बैकलाइट मोड शेड्यूलिंग के अनुसार, यह रात 6 बजे से सुबह 6 बजे तक एक्टिव रहेगा जिससे बैटरी की खपत कम होगी। ये बैकलाइट हर बार बटन दबाने के बाद 5 सेकंड तक एक्टिव रहेगी।
बैकलिट रिमोट के संभावित फायदे और नुकसान
| अंधेरे में बटन प्रेस करना आसान | बैटरी की खपत में बढ़ोतरी |
| बेहतर यूजर एक्सपीरियंस | Google TV डिवाइसेस पर उपलब्ध नहीं होगा |
| शेड्यूलिंग से बैटरी सेविंग | कीमत में बढ़ोतरी |
Google TV का यह नया अपडेट यूजर को अधिक सुविधाजनक और एडवांस अनुभव देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह अपडेट विशेष रूप से उन उपयोगकर्ताओं के लिए फायदेमंद होगा जो कम रोशनी में टीवी देखते हैं।
यह भी पढ़ें – Jio TeleOS vs Android TV: ‘विदेशी या स्वदेशी’ कौन सा स्मार्ट टीवी OS है बेहतर?
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines