Google Search Number Scam: ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बढ़ते यूजर्स के साथ-साथ फ्रॉडस्टर और स्कैमर्स की भी लंबी लाइन लग चुके हैं। हर तरह की एक्टिविटी पर हैकर्स की नजरें हैं। ऐसे में यूजर्स के लिए जरूरी है कि वो ऑनलाइन सुविधा का लाभ उठाने के दौरान थोड़ी सतर्कता बरतें, अगर वो ऐसा नहीं करेंगे तो कई अन्य फ्रॉड के शिकार हुए पीड़ित की तरह वो भी हैकर्स के जाल में फंस सकते हैं। हाल ही में एक ऐसा मामला आया है जिसमें एक व्यक्ति के लिए गूगल सर्च करना ही भारी पड़ गया, उनकी एक गलती ने बैंक खाते से 63 हजार रुपये को मिनटों में उड़वा दिए। आइए जानते हैं कि कैसे गूगल सर्च से पीड़ित के बैंक खाते से हजारों रुपये उड़ गए हैं।
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड के हुए शिकार
ऑनलाइन साइबर फ्रॉड का ये मामला कर्नाटक से सामने आया है। यहां के रहने वाले एक शख्स के लिए ऑनलाइन सर्चिंग महंगे का सौदा बन गया। एक भूल ने उनके बैंक खाते से 63 हजार रुपये की चपत लगा दी। दरअसल, विक्टिम की पत्नी के बैंक खाते से स्कैमर्स ने पैसे उड़ा दिया।
ये भी पढ़ें- Cyber Crime Complaint Process: ऑनलाइन फ्रॉड या स्कैम के शिकार होने पर तुरंत करें घर बैठे शिकायत, ये है तरीका
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कर्नाटक के रहने वाले विशाल एम एककुंडी की पत्नी ने ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान 18 जुलाई को एक प्रोडक्ट मंगवाया था, जो 26 जुलाई को डिलीवरी किया गया। इसे ओपन करने के बाद पता चला कि प्रोडक्ट की क्वालिटी काफी खराब है। ऐसे में प्रोडक्ट को रिटर्न करने का सोचा जिसके लिए विशाल ने गूगल सर्च से कंपनी का कस्टमर केयर नंबर निकाला। गूगल से सर्च किए गए नंबर पर कॉल की तो वो फ्रॉड की शिकार बन गई।
कस्टमर केयर नहीं, स्कैमर्स का लग गया नंबर
गूगल सर्च से मिला कस्टमर केयर नंबर नहीं था बल्कि स्कैमर का था, लेकिन कॉल करने पर स्कैमर्स ने बड़ी ही चलाकी के साथ खुद को कंपनी का रिप्रेजेंटेटिव बताया और प्रोडक्ट रिटर्न करने का प्रोसेस बताया। इसके साथ ही फ्रॉडस्टर ने विशाल से बैंक की डिटेल्स मांगी। कंपनी का बंदा मानते हुए उन्होंने अपनी पत्नी की बैंक अकाउंट डिटेल्स और ATM कार्ड से संबंधित डिटेल्स को साझा किया।
तुरंत उड़ गए 63 हजार रुपये
बैंक और ATM कार्ड डिटेल्स शेयर करने के थोड़ी देर बाद उनके बैंक खाते से 63 हजार रुपये उड़ गए। चेक करने पर पता चला कि किसी अनजान नंबर पर ये सारे पैसे ट्रांसफर हुए हैं, जिससे ये भी साफ हो गया कि वो किसी फ्रॉड के शिकार हो गए हैं जिसकी शिकायत उन्होंने साइबर पुलिस से की। फिलहाल, इस मामले की जांच जारी है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
6 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
8 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
10 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
23 hrs agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines