Google News Down: मशहूर सर्च इंजन गूगल का न्यूज सेक्शन शुक्रवार को अचानक डाउन हो गया। गूगल पर कुछ भी सर्च करने पर इसके न्यूज सेक्शन में कोई रिजल्ट नहीं दिख रहा है। साथ ही डिस्कवर भी काम नहीं कर रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई ऐसे दावे स्क्रीनशॉट के साथ शेयर किए जा रहे थे। इस दावे की जांच के लिए हमने भी न्यूज सेक्शन में सर्च कर के देखा तो पाया कि यह बात सच है। गूगल ने न्यूज सेक्शन में कुछ भी सर्च करने पर कोई भी रिजल्ट नहीं दिख रहा है। इसे लेकर कंपनी की ओर से अभी कोई बयान सामने नहीं आया है। यह समस्या दुनिया भर के लोगों को हो रही है। इसी वजह से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर #GoogleNews इस समय खूब ट्रेंड कर रहा है।
हालांकि, अगर आप गूगल के होमपेज पर कुछ सर्च करते हैं तो उसके रिजल्ट आपको देखने को मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर हमने Google News Down सर्च किया तो होम पेज पर कई रिजल्ट मिले। इनमें कई लिंक न्यूज वेबसाइट्स के भी थे। लेकिन जैसे ही न्यूज सेक्शन पर क्लिक करते हैं तो सारे रिजल्ट गायब हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर शिकायतें खूब सामने आ रही हैं। डाउनडिटेक्टर की रिपोर्ट के अनुसार ऐसा डेस्कटॉप पेज के साथ आईओएस और एंड्रॉयड ऐप्स में भी हो रहा है। गूगल की ओर से इसके पीछे के कारण को लेकर अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। कुछ यूजर्स ने दावा किया है कि उनका सर्च ऑप्शन भी काम नहीं कर रहा है। लेकिन हमें ऐसी कोई दिक्कत देखने को नहीं मिली।
भारत समेत पूरी दुनिया में काम नहीं कर रहा पेज
यह समस्या भारत के अलावा कनाडा, यूरोप, अमेरिका और यूके समेत कई देशों में हो रही है। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इसका कारण क्या है या फिर यह समस्या कब तक दूर होगी। अगर गूगल न्यूज सर्विस की रीच को देखें तो करोड़ों की संख्या में लोग इस समय प्रभावित हो रहे हैं। कई लोगों को लगा कि यह शायद उनके इंटरनेट की दिक्कत है, लेकिन शक दूर करने के लिए जब उन्होंने सोशल मीडिया पर यह बात शेयर की तो पता चला कि वह अकेले नहीं हैं। दुनिया भर से लोगों को गूगल सर्च एक्सेस करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। गूगल की ओर से रिएक्शन न आने पर एक यूजर ने एक्स पर लिखा कि कोई जाकर गूगल को बताओ कि उनका गूगल न्यूज का पेज काम नहीं कर रहा।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
8 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
9 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
11 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
13 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
15 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines