Google New AI-Powered Search: टेक इंडस्ट्री वर्तमान में एआई की दौड़ में है, जिसमें Google, मेटा, माइक्रोसॉफ्ट और कई बड़े ब्रांड्स लगभग हर दिन नई सुविधाएं और फीचर्स को पेश कर रहे हैं। हालिया अपडेट में, Google ने घोषणा की कि उसका सर्च जेनरेटर एक्सपीरियंस (SGE) यूजर्स को सीधे टेक्स्ट प्रॉम्प्ट से तस्वीरें जेनेरेट करके देगा। वहीं कुछ महीने पहले माइक्रोसॉफ्ट ने भी बिंग इमेज क्रिएटर को बिंग सर्च में शामिल किया था। सरल शब्दों में कहें तो अब आप जिस भी फोटो के बारे में गूगल पर सर्च करेंगे गूगल आपको उसकी एक इमेज भी जनरेट करके देगा।
मिलेंगे और भी बेहतर रिजल्ट
Google ने अपने एक ऑफिशियल ब्लॉग पोस्ट में बताया कि हम सर्च में जेनेरिक AI कैपेबिलिटी को लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, साथ ही हम सर्च के दौरान नए तरीकों जैसे एक तस्वीर जनरेट करने जैसी कई सुविधाओं की भी टेस्टिंग कर रहे हैं। Google अपने AI-पावरड सर्च इंजन SGE, या सर्च जेनरेटर एक्सपीरियंस के साथ अपने यूजर्स के लिए काम को और भी आसान बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।
ये भी पढ़ें : iOS 17 में नया बग आया सामने, ओवरहीटिंग के बाद अब iPhone में आ रही बड़ी समस्या
AI का करता है यूज
कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि यह Google का एक नए प्रकार का सर्च इंजन है जो यूजर्स के प्रश्नों के बेहतर उत्तर देने के लिए AI का यूज करता है। Google ने सर्च और इंटरफेस कैपेबिलिटी के साथ अपना SGE विकसित किया है और इसे यूजर्स के लिए अधिक इंटरैक्टिव और उपयोगी बनाने के लिए नई सुविधाएं लाया है।
सर्च क्वेरी का मिलेगा ब्रीफ ओवरव्यू
विशेष रूप से, Google ने हाल ही में SGE के जरिए सर्च रिजल्ट्स को AI-पावर के साथ पेश करना शुरू किया है। नया अपडेट यूजर्स को उनकी सर्च क्वेरी का ब्रीफ ओवरव्यू देता है। वहीं एक अन्य अपडेट में यूजर्स सर्च में खोजे गए वाक्य में व्याकरण और अन्य गलतियों की भी जांच कर सकते हैं। अब, लेटेस्ट अपडेट के साथ, यूजर्स “ड्रा” या “क्रिएट ए” जैसे कीवर्ड के साथ सर्च करने पर SGE पूरी तरह से नई तस्वीरें जनरेट करवा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 hr agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
5 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
7 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
8 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
9 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines