Google Meet ने हाल ही में एक अपडेट जारी किया है जो रिकॉर्ड की गई मीटिंग की क्वालिटी को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएगा। पहले जहां वर्चुअल मीटिंग प्लेटफॉर्म पर सिर्फ 720p तक रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलती थी लेकिन अब नए अपडेट के साथ Google Meet रिकॉर्डिंग क्रिस्प और क्लियर 1080p रिज़ॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा दे रहा है। यह अपडेट उन यूजर्स के लिए काफी यूजफुल होने वाला है जो काफी ज्यादा वर्चुअल मीटिंग करते हैं।
सेटिंग मेनू में मिलेगा ऑप्शन
बेहतर रिज़ॉल्यूशन मीटिंग के दौरान शेयर किए गए टेक्स्ट और वीडियो की शार्प विज़ुअल और बेहतर Readability में मदद करेगा। इसके साथ ही, यह अपडेट 1080p रिज़ॉल्यूशन वाले कैमरा का यूज करने वालों को भी डिवाइस पर मीटिंग पार्टिसिपेंट्स के लिए फुल एचडी वीडियो सपोर्ट देगा। पहले हाई-डेफ़िनेशन कैमरा होने के बाद भी सिर्फ 720p तक रिज़ॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता था। हालांकि, यह सुविधा डिफ़ॉल्ट रूप से ऑन नहीं होगी आपको इसके लिए सेटिंग मेनू के जरिए ऑन करना होगा।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
मिला खास साउंड फीचर भी…
इसके अलावा, फुल एचडी वीडियो ट्रांसमिशन केवल तभी होता है जब रिकॉर्डिंग ऑन होती है या अगर किसी अन्य पार्टिसिपेंट ने 1080p यूजर फीड को बड़ी स्क्रीन पर पिन किया हुआ हो। इससे पहले Google Meet को अडैप्टिव ऑडियो फीचर भी मिला है। Google के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप को अडैप्टिव ऑडियो फीचर दिया है। इससे अब आपको प्लेटफॉर्म पर क्लियर साउंड भी मिलने वाली है।
यूजर एक्सपीरियंस हुआ शानदार
इतना ही नहीं इस नए साउंड फीचर के साथ अगर आप पास में किसी और लैपटॉप पर भी मीटिंग ज्वाइन कर रहे हैं तो भी इसमें डिस्टर्बेंस काफी कम होगी। गूगल लगातार ऐप में एक से बढ़कर एक फीचर पेश कर रहा है जो यूजर एक्सपीरियंस को काफी शानदार बना रहा है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines