Google Meet Beauty Effect: Google आये दिन यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए नए-नए अपडेट जारी करता रहता है। वहीं दुनिया भर में करोड़ो ऐसे लोग हैं जो गूगल की अलग-अलग सर्विस का यूज कर रहे हैं। गूगल मीट भी उन्ही में से एक सर्विस है जिसका यूज आज मीटिंग या ऑनलाइन क्लास जैसे कई कार्यों के लिए किया जा रहा है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफॉर्म को वहीं गूगल ने अब एक नए फिल्टर फीचर के साथ अपडेट किया है।
टेक दिग्गज का दावा है कि यह फीचर यूजर्स को वीडियो कॉल के दौरान Beauty Effect यूज करने की सुविधा देगा। Google वर्कस्पेस अपडेट ब्लॉग में, कंपनी ने घोषणा की कि पोर्ट्रेट टच-अप मोड वर्तमान में कुछ चुनिंदा यूजर्स के लिए मोबाइल डिवाइस पर Google मीट में उपलब्ध है। कंपनी बाकि सभी यूजर्स के लिए इस फीचर को 28 अक्टूबर से रोल आउट करेगी। कंपनी ने यह भी बताया कि 2023 के अंत तक वेब पर भी Google मीट में पोर्ट्रेट टच-अप फीचर आ सकता है।
यह भी पढ़ेंः वनप्लस ने पेश किया अपना पहला धाकड़ Foldable Phone, कीमत 1,39,999 रुपये
Google Meet portrait touch-up Feature
पोर्ट्रेट टच-अप मोड रोल आउट होते ही अपने आप ऑन हो जाएगा और इसे Google मीट सेटिंग्स में से भी एक्टिव किया जा सकता है। यह सुविधा केवल प्रीमियम Google अकाउंट यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी। पर्सनल Google अकाउंट वाले यूजर्स के लिए पोर्ट्रेट टच-अप उपलब्ध नहीं होगा।
कैसे काम करेगा Google मीट पोर्ट्रेट टच-अप
इस फीचर के साथ आपको दो पोर्ट्रेट मोड मिलने वाले हैं। ये मोड कलर को निखारने, आंखों के नीचे चमक लाने और दांतों को सफेद करने जैसे कई कामों को एक क्लिक पर कर देंगे। टिकटॉक और इंस्टाग्राम जैसे वीडियो प्लेटफॉर्म लंबे समय से इनोवेटिव फिल्टर और फेशियल स्मूथिंग इफेक्ट पेश करते आ रहे हैं। वहीं अन्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप जैसे माइक्रोसॉफ्ट टीम्स और जूम दोनों पर पहले से ही ये सुविधा मौजूद है।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines