Google Maps Offline use Process: रोजमर्रा जगहों के अलावा जब किसी दूसरी जगह पर जाना होता है तो हम गुगल की खास सुविधाओं में से एक गूगल मैप्स का सहारा लेते हैं। खासतौर पर गूगल मैप्स वहां काम आता है जहां का रास्ता हमें सही से याद या पता नहीं होता है। इसके अलावा ट्रैफिक देखने, नजदीकी पेट्रोल पंप, रेस्ट्रा आदि जगहों को ढूंढने के लिए भी गूगल मैप का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इस फीचर के माध्यम से गूगल ने कई लोगों के लिए सड़क पर चलना आसान कर रखा है। ये ही कारण है कि इसका इस्तेमाल आज के समय में लाखों भारतीयों द्वारा किया जाता है। हालांकि, समस्या तब बढ़ जाती है जब हम कहीं बीच रास्ते में फोन में नेटवर्क या इंटरनेट ना होने से फंस जाते हैं।
फोन में इंटरनेट ना होने पर अक्सर गूगल मैप्स (Google Maps use without Internet) काम करना बंद कर देता है, लेकिन आज हम आपके लिए एक ऐसा तरीका लेकर आए हैं जिसके जरिए बिना इंटरनेट के भी आप फोन में गूगल मैप्स (Google Maps Tips and Tricks) को यूज कर सकेंगे। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कैसे चलेगा बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स
अक्सर फोन में स्लो इंटरनेट की सुविधा होने पर गूगल मैप्स चलाने में समस्या आ जाती है। इसके अलावा नेटवर्क की समस्या होने पर भी डेटा काम नहीं करता है। ऐसी स्थिति होने से पहले ही गूगल मैप्स पर वो एरिया सिलेक्ट कर ले, जहां आप जाने वाले हैं या जा रहे हैं। ये तरीका एंड्रॉइड फोन के लिए है जिसका इस्तेमाल करके आप गूगल मैप्स का यूज ऑफलाइन तौर पर कर सकते हैं।
ये भी पढ़िए- Flipkart Sale पर ऑफर्स की बहार, 45 हजार का ट्रांसपेरेंट फोन मात्र इतने रुपये में, जानिए Offers?
Android Phone पर कैसे चलेगा Google Maps Offline
- सबसे पहले अपने फोन में गगल मैप्स ऐप को ओपन करें।
- फिर इंटरनेट कनेक्शन को इंस्टॉल करने के बाद Google Maps में साइन इन करें।
- यहां पर अपने डेस्टिनेशन लोकेशन को सर्च कर लें।
- नीचे की ओर लोकेशन का नाम या एड्रेस एंटर करके डाउनलोड कर लें।
- इस तरह से ये आपके पास सेव हो जाएगा।
- इसके बाद आप ऑफलाइन इस्तेमाल करके अपने डेस्टिनेशन तक पहुंच सकेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस तरीके से आप सिर्फ ऑफलाइन ड्राइविंग दिशा-निर्देश पा सकते हैं। अन्य तरह की जानकारी जैसे- आस पास ट्रैफिक कितना है, लेन मार्गदर्शन या वैकल्पिक मार्ग का पता नहीं चल सकेगा। इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन का होना जरूरी है। अगर आप डेस्टिनेशन भी बदल रहे हैं और फिर से ऑफलाइन यूज करना चाहते हैं तो इसके लिए भी इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ेगी।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines