Crash Detection Feature in Pixel: 2019 में, Google ने कार एक्सीडेंट का पता लगाने के लिए एक जबरदस्त फीचर की घोषणा की थी जो अभी तक सिर्फ अमेरिकी यूजर्स तक सीमित था। हालांकि, अब से फीचर भारत, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, पुर्तगाल और स्विट्जरलैंड के यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। भारत में ये फीचर फिलहाल Pixel 4a, Pixel 6a, Pixel 7, Pixel 7 Pro, Pixel 7a, Pixel 8 और Pixel 8 Pro पर ही मिलेगा।
विशेष रूप से, यह फीचर अभी केवल 11 भाषाओं में उपलब्ध है, जिनमें अंग्रेजी, डेनिश, डच, इतालवी, जापानी और कुछ अन्य शामिल हैं। कार एक्सीडेंट का पता लगाने वाला ये फीचर अभी तक हिंदी में उपलब्ध नहीं है। बता दें कि ये फीचर काफी हद तक एप्पल के Crash Detection Feature जैसा ही है। सबसे पहले समझते हैं कि ये फीचर क्या है? कैसे काम करता है।
ये भी पढ़ें : Caviar ने पेश किया 86 लाख रुपये का 24k Gold IPhone, खूबियां देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
क्रैश डिटेक्शन क्या है?
क्रैश डिटेक्शन को कार एक्सीडेंट का पता लगाने के लिए डिजाइन किया गया है। अगर कार में फ्रंट-इफेक्ट, साइड-इफेक्ट और रियर-एंड टकराव होता है तो फोन तुरंत अपने आप इमरजेंसी कॉल लगा देता है। गूगल के बाद Apple ने 7 सितंबर, 2022 को एक इवेंट में Apple वॉच सीरीज 8, अल्ट्रा, और दूसरी पीढ़ी के SE और iPhone 14 सीरीज पर सबसे पहले इस क्रैश डिटेक्शन को पेश किया था। यह Google की तुलना में तीन साल बाद आया है। हालांकि गूगल ने उस वक्त इसे भारत में पेश नहीं किया था।
पिक्सल फोन पर Crash Detection फीचर कैसे ऑन करें?
अगर आप भी लिस्ट में मौजूद पिक्सेल फोन यूज कर रहे हैं तो आप भी अब इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको पर्सनल सेफ्टी ऐप पर जाना होगा। यहां, फीचर्स पर टैप करें और फिर नीचे स्क्रॉल करके “कार क्रैश डिटेक्शन” ऑप्शन पर जाएं। फीचर डिफाल्ट रूप से बंद रहता है। जब आप इसे ऑन करते हैं, तो आपको अपने एड्रेस, माइक्रोफोन और फिजिकल एक्टिविटी का परमिशन देना होगा। एक बार सभी टॉगल ऑन करने के बाद ये फीचर ऑन हो जाएगा। Apple से अगर इसकी तुलना करें तो इसमें कुछ भी अलग नहीं है।
संबंधित खबरें
Gmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 hr agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
3 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
20 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
21 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
23 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
1 day ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines