Google Chrome Update: दुनियाभर में गूगल अपनी खासियत के चलते जाना जाता है। इसके कई ऐप्स हैं जो लोगों के बीच चर्चाओं में रहते हैं जिनमें से एक क्रोम भी है। इसे सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाना वाला ब्राउजर कहा जाता है। इसके माध्यम से यूजर्स अलग साइट और प्लेटफॉर्म पर जा सकते हैं। ज्यादातर लोगों के फोन और कंप्यूटर में गूगल क्रोम उपलब्ध होता है। अगर आप भी गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो सावधान हो जाए, इसे लेकर सरकार ने लोगों को एक अलर्ट जारी किया है।
Google Chrome को बताया खतरनाक
सरकार ने गूगल क्रोम को खतरनाक बताते हुए चेतावनी दी है। सरकारी नेशनल साइबर एजेंसी CERT-In ने इस ब्राउजर के इस्तेमाल को खतरनाक बताया है। साथ ही गूगल क्रोम को अपडेट करने की चेतावनी दी है। CERT-In एजेंसी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत काम करती है। हाल ही में इस एजेंसी ने गूगल क्रोम को लेकर हाई अलर्ट जारी करते हुए अपडेट करने के लिए कहा है।
गूगल क्रोम से पर्सनल डिटेल्स चोरी होने का खतरा
CERT-In ने यूजर्स को Google Chrome को लेकर चेताया है और कुछ वर्जन में कई कमजोरियों का भी जिक्र किया है। इन जोखिमों में यूजर्स का डाटा चोरी, पर्सनल डिटेल्स चोरी, फिशिंग हमले, मैलवेयर संक्रमण और डेटा उल्लंघन शामिल हैं। ऐसे में यूजर्स को सतर्क रहने के साथ सुरक्षित रहने के लिए जरूरी कदम उठाना चाहिए, जिनमें लेटेस्ट वर्जन को अपडेट करना भी शामिल है।
ये भी पढ़िए- सावधान! आपके फोन में भी हैं ये ऐप्स तो तुरंत करें डिलीट, गूगल ने इन 43 Apps को बताया खतरा!
कमजोरियों की लिस्ट में ये हैं कुछ वर्जन शामिल
- CVE-2023-4068
- CVE-2023-4069
- CVE-2023-4070
- CVE-2023-4071
- CVE-2023-4072
- CVE-2023-4073
- OVE-2023-4074
- CVE-2023-4075
- CVE-2023-4076
- CVE-2023-4077
- CVE-2023-4078
क्या है गूगल क्रोम यूजर्स के लिए जोखिम?
आपको गूगल क्रोम का अपडेट वर्ज यूज करना चाहिए। इसके पहले कुछ वर्जन की सुरक्षा के मामले में कमजोरियां बताई जा रही है। हैकर्स इन क्रोम से आपके कंप्यूटर को कंट्रोल कर सकते हैं। वेब पेमेंट्स एपीआई, प्रॉम्प्ट, स्विफ्टशेडर, वीडियो और वेबआरटीसी आदि क्रोम के कमजोरियों में शामिल हैं। हैकर्स और किसी तरह के ऑनलाइन फ्रोड से बचने के लिए यूजर्स अपना लेटेस्ट वर्जन वाला गूगल क्रोम जरूर अपडेट कर लें।
संबंधित खबरें
Airtel के 348 और 349 वाले प्लान में कौन बेहतर? अंतर सिर्फ 1 रुपये का!
2 hrs agoGoogle Fitbit Air या Fitbit Edge कौन-सा फिटनेस ट्रैकर है आपके लिए बेहतर?
4 hrs agoApple ने लॉन्च किए तीन नए धांसू प्रोडक्ट्स, जानें कीमत और फीचर्स
6 hrs agoसर्दियों में कौन-सा रूम हीटर रहेगा बेस्ट? खरीदने में न करें ये गलती
23 hrs agoAC और फ्रिज चलाने के बाद भी कम आएगा बिजली बिल! बदल लें ये 3 आदतें
1 day agoWhatsApp में मिलेगा Schedule Message का धांसू फीचर, जानें कब कर सकेंगे यूज
1 day agoApple का Welcome Home इवेंट आज, लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस!
1 day agoसेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
1 day agoiPhone Air 2 पर सामने आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines