Google Chrome New Feature: जब भी हम कभी ऑनलाइन कुछ सर्च करते हैं तो कभी-कभी कंटेंट इतना ज्यादा होता है कि उसे पढ़ने का बिल्कुल भी मन नहीं करता। क्या आप भी उन्हें में से एक हैं? अगर हां, तो गूगल आपकी इस समस्या को जल्द ही खत्म करने वाला है। टेक दिग्गज अपने Android पर Chrome यूजर्स के लिए “Listen to this Page” नाम का एक जबरदस्त फीचर ला रहा है। यह फीचर यूजर्स को अपनी पसंद की भाषा और आवाज में किसी भी वेब पेज को सुनने की सुविधा देगा। 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार, यह अपडेट जल्द ही सभी स्टेबल यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा सकता है।
मिलेंगे प्लेबैक के कई कंट्रोल
Google ने अपने हेल्प पेज के जरिए इस नए फीचर की जानकारी दी है। कंपनी का कहना है कि यूजर्स अब अपने Android डिवाइस पर किसी वेबसाइट पर टेक्स्ट को सुन भी सकते हैं और प्ले, पॉज, रिवाइंड और फास्ट-फॉरवर्ड जैसे प्लेबैक कंट्रोल का मजा ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार प्लेबैक स्पीड को बदल सकते हैं, अपनी पसंदीदा आवाज चुन सकते हैं और टेक्स्ट हाइलाइटिंग और ऑटो-स्क्रॉल को सेलेक्ट या बंद भी कर सकते हैं। यह सुविधा अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, अरबी, चीनी, फ्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, जापानी, पुर्तगाली, रूसी और स्पेनिश भाषा में उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें : AC Blast की वजह बनती है आपकी ये एक चूक; जानकर तुरंत करें सुधार
सभी वेबसाइट पर नहीं करेगा काम
कहा जा रहा है कि “Listen to this Page” फीचर सभी वेब पेज के लिए उपलब्ध नहीं है। अगर कोई वेबसाइट इस फीचर का सपोर्ट नहीं करती है, तो वह थ्री डॉट वाले मेनू में दिखाई नहीं देंगे। पहले, यूजर्स Google Assistant को वॉयस कमांड देकर वेब पेज सुन सकते थे, लेकिन यह नया फीचर लैंग्वेज और वॉयस के लिए ज्यादा ऑप्शन ऑफर करता है, जिससे यूजर एक्सपीरियंस और भी शानदार हो जाता है।
iPhone में पहले से ये फीचर
यह फीचर iOS के लिए Safari में मिलने वाले फीचर जैसा ही है, जहां यूजर्स Siri की आवाज का यूज करके वेब पेज सुन सकते हैं। हालांकि, जहां Safari का ये फीचर यूजर्स को ब्राउजर से बाहर जाने की भी सुविधा देता है, जबकि Google का नया ऑप्शन यूजर्स को Chrome के अंदर ही इसे यूज करने की सुविधा देता है। Google ने डेस्कटॉप पर Chrome के लिए भी इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है, जिससे मोबाइल डिवाइस के अलावा कहीं भी आप इसका यूज कर सकेंगे।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 hr agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
4 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
6 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines