Android 13 Features for Developers: एंड्रॉइड 12 के बाद एंड्रॉइड 13 की भी एंट्री हो चुकी है। गूगल ने एंड्रॉइड 13 को पेश कर दिया है। इसी साल फरवरी में Android 13 ऑपरेटिंग सिस्टम का डेवलपर प्रीव्यू रिलीज किया गया था। करीब 7 महीनों के बाद इसे स्टेबल चैनल पर पेश कर दिया गया है। सभी तरह के पिक्सल स्मार्टफोनों के लिए Android 13 अब उपलब्ध है। ऐसे में संभावना है कि आगामी स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 के साथ पेश हो सकते हैं। आइए इस ओएस के टॉप फीचर्स के बारे में जानेत हैं।
Android 13 OS के टॉप 5 फीचर्स
Security- एंड्रॉइड 13 में पहले की तुलना में बेहतर सिक्योरिटी फीचर्स हैं। इसमें यूजर्स अब किसी ऐप को सिंगल फोटो या वीडियो का एक्सेस दे सकता है। मौजूदा एंड्रॉइड के तहत यूजर को स्टोरेज का एक्सेस देना होता है। वहीं, अब Android 13 के कारण फेसबुक जैसे ऐप पर फोटो अपलोड करने के लिए यूजर को अपने फोन की पूरी गैलरी का एक्सेस नहीं देना पड़ेगा।
और पढ़िए –Vodafone vs Jio vs Airtel: 1 साल की वैधता के साथ मिलते हैं कई बेनिफिट्स, जानिए किसा प्लान सबसे बेस्ट
Customization- एंड्रॉइड 13 के होने पर यूजर्स इंटरफेस को कस्टमाइज कर सकते हैं। अपने फोन में वॉलपेपर के मुताबिक Material You डिजाइन के साथ नोटिफिकेशन पैनल और अन्य चीजों को चेंज कर सकते हैं। इसका यूज थर्ड-पार्टी ऐप्स के आइकन पर भी किया जा सकेगा।
Notifications: हमारा फोन अक्सर ऐप्स के अलर्ट और नोटिफिकेशन से भरा रहता है। Android 13 में इससे राहत मिलेगी। यह ऐप्स को नोटिफिकेशन भेजने के लिए पहले आपसे पर्मिशन मांगनी होगी। आपको उन्हीं ऐप्स के नोटिफिकेशन मिलेंगे, जिन्हें आप अलर्ट भेजने की इजाजत देंगे।
Digital Wellbeing- एंड्रॉइड 13 के साथ नए डिजिटल वेलबींग फीचर्स भी दिए जाएंगे। ऐसे में यूजर्स फोन में Bedtime Mode ऑन या ऑफ कर सकते हैं। ऐसे में वॉलपेपर डिमिंग और डार्क थीम को कस्टमाइज कर सकते हैं।
और पढ़िए –Maxima Max Pro Knight: ये है कीमत में कम और फीचर्स में बेहतरीन Smartwatch, जानिए
Shared Experience- एंड्रॉइड 13 पर आधारित इस फोन में टैबलेट और क्रोमबुक के बीच एक अच्छा एक्सपीरियंस मिलेगा। क्रोमबुक पर यूजर्स के लिए जल्द ही मैसेज ऐप का एक्सेस ऑप्शन दिया जाएगा। फोन पर किए कॉपी को यूजर्स टैबलेट पर एक्सेस कर सकेंगे।
आपको बता दें कि ऊपर बताए गए फीचर्स के अलावा नए ओएस एंड्रॉइड 13 को कई बदलावों के साथ पेश किया गया है। इसमें प्राइवेसी के भी कई फीचर्स जोड़े गए हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
क्या गलती से किसी अकाउंट में भेजे पैसों का रिफंड मिल सकता है?
22 hrs agoWhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! आ गया धांसू फीचर
22 hrs agoJio यूजर्स की मौज! एक रिचार्ज पर मिलेगा दूसरा प्लान फ्री, जानें कैसे
1 day agoएक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कितने गैजेट्स लगाना है सेफ?
1 day agoiPhone असली है या नकली कैसे पता करें? यहां जानें तरीके
1 day agoप्रोटेस्ट से आया आइडिया, इंटरनेट पर छाए 'जंतर-मंतर चलो' जैसे कई वीडियो गेम
1 day agoVi का नया फैमिली प्लान लॉन्च, 4 मेंबर्स के साथ शेयर कर सकेंगे डेटा
1 day agoकैसे चेक करें कि आपका वाई-फाई कौन इस्तेमाल कर रहा है?
1 day agoबिना RAM बढ़ाए स्लो लैपटॉप को ऐसे करें फास्ट, फॉलो करें ये टिप्स
2 days agoiPhone Duo की बुकिंग आज से, 4.49 लाख वाला फोन ऐसे करें प्री-ऑर्डर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines