Geyser Most Common Mistakes: ठंड का मौसम शुरू हो गया है और आज लगभग हर घर में गीजर का यूज किया जाने लगा है। घरों में बर्तन धोने से लेकर नहाने तक गीजर का यूज किया जा रहा है, लेकिन हम में से बहुत से लोग आज भी गीजर का यूज करते समय बहुत सी गलतियां करते हैं, जिन पर ध्यान न देने के कारण किसी दिन बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, यहां तक कि एक छोटी सी गलती जानलेवा भी साबित हो सकती है। जी हां, गीजर से आग लगने और बिजली के झटके लगने का भी खतरा बना रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको गीजर का यूज करते समय किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।
खुद न बने एक्सपर्ट
अक्सर ऐसा देखा गया है कि कुछ लोगों के अंदर हर काम को खुद ही निपटाने का कीड़ा होता है। बाजार से नया गीजर तो खरीद लेते हैं लेकिन कुछ पैसा बचाने के चक्कर में खुद ही इसे इनस्टॉल करने बैठ जाते हैं, लेकिन ऐसा करना आपको बड़ी मुसीबत में डाल सकता है। ये काफी जोखिम भरा कार्य है। इसलिए कभी भी एक्सपर्ट न बनें, जो जिसका काम है उसे करने दें।
इस वीडियो से भी जानें 10 Common Geyser Problems And Solutions
ऑन करके छोड़ देना
कुछ लोग तो इतने महान है कि गीजर का यूज करने के बाद ये ही भूल जाते हैं कि इसे बंद भी करना है। लगातार चलता हुआ गीजर न सिर्फ बिजली का बिल बढ़ा रहा है बल्कि किसी दिन ओवर हीट होकर ब्लास्ट भी हो सकता है। इसलिए जब भी आपका काम पूरा हो जाए तो गीजर को बंद कर देना चाहिए। ऐसा न करने से आपको किसी दिन भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है।
गैस वाला गीजर
आजकल बहुत से लोग बिलजी का बिल बचाने के लिए इलेक्ट्रिक गीजर की जगह गैस वाला गीजर यूज करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गीजर में ब्यूटेन और प्रोपेन नाम की गैस का यूज किया जाता है, जो कार्बन डायऑक्साइड पैदा करती है।
इस वीडियो से जानें Instant Geyser vs Storage Geyser
बच्चों की पहुंच से दूर
इस बात का ध्यान रहे कि बाथरुम में गीजर इनस्टॉल करते वक्त गीजर का बटन बच्चों के पहुंच से दूर हो। ताकि वे उसे आसानी से ऑन न कर सकें। अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कई बार बच्चे गीजर को ऑन कर देते हैं और कई बार तो ऐसा करते वक्त उन्हें झटका भी लग जाता है। इसलिए गीजर का सॉकिट हमेशा बच्चों की पहुंच से दूर फिट करवाएं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
10 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
14 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
16 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
17 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
18 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines