G20 Summit: आज यानी 9 सितंबर से G20 शिखर सम्मेलन की शुरूआत हो गई है। इसे लेकर बीते कई दिनों से तैयारियां चल रही थी। आम नागरिक से लेकर खास तक इसके लिए काफी उत्साहित थे। इसमें शामिल होने के लिए देश- विदेश के कई बड़े नेता भारत पहुंच चुके हैं। आयोजन स्थल पर डिजिटल एक्सपीरियंस जोन को देखकर लोग काफी तारीफ कर रहे हैं। इसे आकर्षण का केंद्र बनने के पीछे की कई बड़ी वजहें है। इसमें डिजिटल इंडिया की झलक के साथ क्या खास है आइए जानते हैं।
डिजिटल एक्सपीरियंस जोन में डिजिटल ट्री है बेहद खास
सोशल मीडिया पर G20 शिखर सम्मेलन की तस्वीरें और वीडियो आनी शुरू हो गई है। इसमें सबसे ज्यादा जिस चीज को लेकर चर्चा हो रही है वह डिजिटल ट्री है। ये डिजिटल एक्सपीरियंस जोन में मौजूद है। इसे आयोजन स्थल पर हॉल नंबर 4 और 14 में रखा गया है। डिजिटल ट्री को एक पेड़ की तरह डिजाइन किया गया है। इसके चारों तरफ AI ऐप, चैटबॉट, UPI पेमेंट के साथ ही डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर देखने को मिल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Google Photos की स्टोरेज हो गई है फुल, ऐसे करें खाली
डिजिटल एक्सपीरियंस जोन में ये डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर हैं शामिल
डिजिटल एक्सपीरियंस जोन में AI ऐप, भाषिणी ट्रांसलेशन वेबसाइट, आधार, डिजीलॉकर, दीक्षा पोर्टल, ई-संजीवनी और आरबीआई इनोवेशन हब पैविलियन को शामिल किया गया है। यहां देश- विदेश के कई बडे़ नेता इन चीजों का एक्सपीरियंस ले रहे हैं। इसे चलाने के साथ ही इन ऐप्स की जानकारी भी ले सकते हैं।
जी 20 ऐप पर मिलेगी सभी सुविधाएं
इन सुविधाओं का लाभ केवल जी20 में शामिल होने वाले ही नहीं बल्कि आम नागरिक भी ले सकते हैं। इसके लिए स्मार्टफोन में जी 20 मोबाइल ऐप डाउनलोड करें ये, सभी यूजर्स के लिए फ्री में उपलब्ध है। इसके अलावा यूजर्स नेविगेशनल टूल की मदद से भारत मंडपम की सैर भी कर सकते हैं। इस ऐप में कुल 24 भाषाओं का सपोर्ट दिया गया है।
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
7 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
9 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
11 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
12 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
14 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines