Flipkart Google Pixel 6A Sale: हालही में गूगल ने अपना पिक्सल 6ऐ स्मार्टफोन भारत में लॉन्च किया है। इसमें 6.14 इंच का FHD+ OLED डिस्प्ले है जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ है। फोन में तगड़ी बैटरी और धांसू कैमरा दिया गया है। भारत में लॉन्च होने के साथ गूगल पिक्सल 6ऐ की पहली सेल भी शुरू हो गई है।
प्रसिद्ध ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर Google Pixel 6A को लॉन्च कर दिया गया है। इस वेबसाइट के जरिए भारतीय ग्राहक फोन को भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आइए Google के Pixel 6A के बारे में बताने के साथ इस पर मिल रही डिस्काउंट डील भी बताते हैं।
Google Pixel 6A Smartphone
गूगल Pixel 6A में 5nm Google Tensor चिपसेट है जिसे कंपनी द्वारा Samsung के साथ तैयार किया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ आने वाला ये फोन लेटेस्ट Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें 6GB रैम और 128GB स्टोरेज है।
Google Pixel 6A Price Discount and Offers
भारत में Google Pixel 6A को 43,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। फ्लिपकार्ट पर इस फोन की पहली सेल शुरू हो गई है। इसे खरीदने के लिए अगर ग्राहक Axis Bank कार्ड का यूज करेंगे तो उन्हें 3,000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। फोन पर 19000 रुपये का एक्सचेंदज ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा 6,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है जो चुनिंदा मॉडल्स पर दिया जा रहा है। हालांकि, सभी फोन पर भी एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है जो 2000 रुपये तक है।
Google Pixel 6A Battery and Camera
कैमरे और बैटरी की बात करें तो Google Pixel 6A में 4410mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। Android 13 अपडेट के साथ आने वाले इस फोन में IP67 वाटर और डस्ट प्रूफ की रेटिंग है। फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें मुख्य कैमरा 12.2MP और 12MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में 8MP का कैमरा है।
संबंधित खबरें
54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 hr agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
4 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
21 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines